TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

पत्रकारों पर मुकदमा दर्ज कराने वाले प्रॉपर्टी डीलर सौरभ अग्रवाल की पत्नी गिरफ्तार, चेक बाउंस मामले में कोर्ट से जारी हुआ था वारंट।

मुख्य समाचार: प्रॉपर्टी डीलर सौरभ अग्रवाल की पत्नी गिरफ्तार, चेक बाउंस मामले में कोर्ट से जारी हुआ था वारंट काशीपुर।
चर्चित प्रॉपर्टी डीलर सौरभ अग्रवाल की पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
किच्छा (एजेंसी)। प्रॉपर्टी डीलर सौरभ अग्रवाल की पत्नी गिरफ्तार, चेक बाउंस मामले में कोर्ट से जारी हुआ था वारंट काशीपुर। चर्चित प्रॉपर्टी डीलर सौरभ अग्रवाल की पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, उनके खिलाफ चेक बाउंस के एक मामले में
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
न्यायालय से वारंट जारी हुआ था, जिसके आधार पर उन्हें हिरासत में लिया गया। सौरभ अग्रवाल पर पहले से ही ठगी और धोखाधड़ी के कई आरोप लगे हैं। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में उनके खिलाफ एक दर्जन से अधिक शिकायतें लंबित हैं। हाल ही में, उन्होंने काशीपुर के दो
पत्रकारों, विकास गुप्ता और लवप्रीत सिंह पर रंगदारी और धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज कराया था। हालांकि, सौरभ अग्रवाल खुद भी विवादों में रहे हैं। उनके खिलाफ कई मामले अदालत के आदेश पर दर्ज किए गए हैं। कई लोगों ने उन पर ठगी और
जालसाजी के आरोप लगाए हैं। उनके वकील भी यह स्वीकार कर चुके हैं कि सौरभ अग्रवाल के खिलाफ कई शिकायतें पुलिस को दी गई हैं। पत्नी की गिरफ्तारी के बाद पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया है और यह देखना दिलचस्प होगा कि आगे पुलिस और न्यायालय इस पर क्या रुख अपनाते हैं।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • पत्नी की गिरफ्तारी के बाद पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया है और यह देखना दिलचस्प होगा कि आगे पुलिस और न्यायालय इस पर क्या रुख अपनाते हैं।
  • उनके वकील भी यह स्वीकार कर चुके हैं कि सौरभ अग्रवाल के खिलाफ कई शिकायतें पुलिस को दी गई हैं।
  • कई लोगों ने उन पर ठगी और जालसाजी के आरोप लगाए हैं।