विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसके बाद जिला प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं। कैसे हुआ ये सब? सोमवार को बोर्ड परीक्षा देकर हॉस्टल लौटने के कुछ ही समय बाद छात्रा को लेबर पेन हुआ और उसने एक बच्ची को जन्म दिया। स्कूल प्रशासन और हॉस्टल स्टाफ के लिए यह चौंकाने वाली घटना थी क्योंकि किसी को छात्रा की प्रेग्नेंसी की भनक तक नहीं लगी थी। प्रशासन और परिजनों के सवाल छात्रा के माता-पिता इस घटना से सदमे में हैं और जानना चाहते हैं कि नौ महीने तक किसी ने कुछ क्यों नहीं देखा। स्कूल प्रिंसिपल और हॉस्टल प्रशासन
भी कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पा रहा है। प्रिंसिपल ने सफाई देते हुए कहा, "गर्ल्स हॉस्टल में पुरुषों का प्रवेश पूरी तरह वर्जित है। हमें नहीं पता कि छात्रा कैसे प्रेग्नेंट हुई। स्वास्थ्य कर्मियों को हर हफ्ते छात्राओं की जांच करनी होती है, लेकिन इस घटना से साफ है कि उन्होंने अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई।" जांच जारी, एक संदिग्ध हिरासत में जिला कल्याण अधिकारी श्रीनिवास आचार्य ने कहा कि छात्रा शायद छुट्टियों के दौरान घर गई होगी, तभी यह सब हुआ होगा। हालांकि, परिजनों ने इस दावे को खारिज कर दिया है। इस बीच, पुलिस ने छात्रा को गर्भवती करने के संदेह में