विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
गंदगी भरी पड़ी है। इस पर बुधवार को ऋचा सिंह, नगर निगम की टीम के साथ मौके पर पहुंची। वहां तीनों दुकानों की मिठाई, जलेबी, समोसे और भट्टियां फुटपाथ पर सजी मिली। नगर आयुक्त ने दुकानदारों को जमकर फटकार लगाई और उनका पांच-पांच हजार का चालान कटवाया। बाहर से अतिक्रमण हटाने के बाद नगर आयुक्त ने मिठाई की दुकानों के भीतर पहुंची तो वहां का नजारा देख दंग रह गई। उन्होंने बताया कि ज्ञान चंद्र जायसवाल, हरीश चंद्र जायसवाल व भानु प्रताप जायसवाल की मिठाई की दुकान के भीतर जगह जगह गंदगी ही गंदगी थी। एक दुकान में चूहों के खाए हुए समोसे ट्रे में सजे मिले। जबकि एक दुकान में कढ़ाई में रखे सैकड़ों रसगुल्लों पर कॉक्रोज मंडरा रहे थे। इस पर नगर आयुक्त ने खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को मौके पर बुलाया। सूचना मिलने पर वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वह भी दुकानों के भीतर गंदगी का साम्राज्य देख दंग रह गए। वहां मौजूद तेल
और रिफाइंड भी गुणवत्ता के अनुरूप नहीं मिला। अभय सिंह ने बताया कि तीनों दुकानदारों का लाइसेंस निरस्त कर तत्काल प्रभाव से खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। उन्होंने दुकानदारों को अपनी अपनी दुकानों में तत्काल साफ सफाई कराने के निर्देश दिए। अपनी बनाई मिठाई खाने को राजी नहीं हुए दुकानदार नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने बताया कि रसगुल्लों के ऊपर कॉक्रोज नजर आने के बाद उन्होंने दुकान स्वामियों से कहा कि वह उनके सामने अपनी बनाई मिठाई खाकर दिखा दें। उन्होंने बताया कि कई बार कहने के बाद भी कोई भी दुकानदार अपनी बनाई मिठाई खाने को तैयार नहीं हुआ। नगर आयुक्त का कहना है कि इस बात में कोई शक नहीं है कि दुकानदार चूहे के खाए कच्चे समोसों को भी ऊपर से दबाकर तलने के बाद ग्राहक को परोस देते होंगे। दुकान खोलने से पहले लेनी होगी नगर निगम से एनओसी वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय सिंह का कहना है कि ज्ञान चंद्र जायसवाल, हरीश चंद्र जायसवाल व