विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
पहचान होने के बाद उसकी मौत की सूचना उसके परिजनों को देते हुए पंचायत नामा की कार्रवाई कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया.तो वही पुलिस ने घटना से संबंधित दो व्यक्तियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से मृतक सिपाही के बैग समेत अन्य सामान बरामद किया.पुलिस मामले में जांच पड़ताल करते हुए अग्रिम कार्रवाई करने में जुटी है. आपको बता दे की लापता सिपाही की नाले में लाश मिलने के बाद मौके पर पहुंचे मृतक के जीजा कृष्णपाल सिंह ने जनपद बुलंदशहर के कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव जश्नावली निवासी अपने 31 वर्षीय मृतक साले अमित कुमार के साथ घटी घटना को लेकर बताया कि उसका साला अमित कुमार 18 फरवरी को 3 दिन की छुट्टी लेने के बाद घर आने के लिए आगरा से निकला था और इस दौरान उसका साला अलीगढ़ उतर गया था.यहां अलीगढ़ में उतरने के बाद दो लड़कों द्वारा उसको शराब का सेवन कराते हुए साथ में बैठकर शराब पीने के बाद से उसका साला 18 फरवरी की रात से लापता चल रहा था.जिसकी परिजनों द्वारा रिश्तेदारी सहित आसपास
के इलाकों में खोजबीन करते हुए उसकी तलाश की जा रही थी. लेकिन 8 दिन गुजारने के बाद और काफी तलाश के बावजूद भी जब उसका कोई सुराग नहीं लगा.तो परिजन 19 फरवरी को थाने पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराते हुए तहरीर देकर उसकी गुमशुदगी दर्ज कराते हुए 24 फरवरी को मुकदमा दर्ज कराया गया था.जहां बुधवार को स्थानीय लोगों को उसके लापता साले की लाश आगरा रोड स्थित नाले के अंदर पड़ी हुई मिली.यहां मौके पर मौजूद लोगों ने उसके मृतक साले के पास मौजूद दस्तावेजों में मिले फोन नंबर से ग्राम प्रधान को फोन पर सूचना दी. सूचना पर ग्राम प्रधान मृतक के घर पहुंचा और उसकी लाश मिलने की खबर परिजनों को दी. लापता बेटे की लाश मिलने की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और बदहवास परिजन मौके पर पहुंच गए.परिजनों द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खगाला गया. तो उसका साला अमित और आकाश एक साथ जाते हुए दिखाई दिए. जिसमे आकाश नाम का युवक उसके मृतक साले के बैग को अपने साथी मनोज