TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर शव ला रही एंबुलेंस खाई में गिरी, एक की मौत, 3 गंभीर घायल।

मुख्य समाचार: ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया।
लमगड़ा ब्लॉक के कपकोट गांव के पास दिल्ली से शव ला रही एक एंबुलेंस खाई में गिर गई।
किच्छा (एजेंसी)। ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। लमगड़ा ब्लॉक के कपकोट गांव के पास दिल्ली से शव ला रही एक एंबुलेंस खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में एंबुलेंस में सवार चार लोगों में से एक की मौत हो गई, जबकि अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अल्मोड़ा बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
इलाज जारी है। कैसे हुआ हादसा? मिली जानकारी के अनुसार, बमणस्वाल निवासी भुवन चंद्र उप्रेती (पुत्र केशव दत्त उप्रेती) का दिल्ली में निधन हो गया था। उनके शव को लेकर परिजन 28 फरवरी की रात दिल्ली से बमणस्वाल के लिए निकले थे। शनिवार सुबह जब एंबुलेंस लमगड़ा से बमणस्वाल की ओर जा रही थी, तभी कपकोट गांव के पास यह दर्दनाक हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि लगातार बारिश के कारण सड़क धंस गई, जिससे एंबुलेंस
अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। रेस्क्यू ऑपरेशन और घायलों की स्थिति स्थानीय लोगों ने तुरंत हादसे की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद लमगड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। वाहन में सवार गंगा उप्रेती (पत्नी भुवन चंद्र उप्रेती, बमणस्वाल निवासी), विनोद भट्ट (50 वर्ष, पुत्र देवी दत्त भट्ट, लाडो सराय, दिल्ली), उमा तिवारी (पत्नी कैलाश तिवारी, दिल्ली निवासी) और एंबुलेंस चालक सुनील (पुत्र भगवान दास, बदरपुर, नई दिल्ली)
को सुरक्षित सड़क तक लाया गया। प्राथमिक उपचार के लिए सभी घायलों को लमगड़ा अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए अल्मोड़ा बेस अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान विनोद भट्ट ने दम तोड़ दिया। वहीं, अन्य घायलों का इलाज जारी है। पुलिस ने एंबुलेंस से मृतक भुवन चंद्र उप्रेती का शव निकालकर बमणस्वाल गांव भिजवा दिया है। इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • स्थानीय प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।
  • इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है।
  • पुलिस ने एंबुलेंस से मृतक भुवन चंद्र उप्रेती का शव निकालकर बमणस्वाल गांव भिजवा दिया है।