विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
दोनों ने घर से भागकर प्रेम विवाह कर लिया। इसके बाद वापस आकर रहने लगे। प्रशांत ने ओला कैब में गाड़ी चलानी शुरू कर दी और दोनों का चार साल का बेटा आर्यन चौधरी है। वो मुझे जेल भिजवाती, अब मैं खुद जा रहा हूं हत्यारोपी प्रशांत ने बताया कि उसने अपनी पत्नी का व्हाट्सएप हैक कर अपने फोन में चला लिया, इसके बाद उसकी पत्नी के पास आने वाले मैसेज उसके मोबाइल में आने लगे। व्हाट्सएप हैक होने का पता चलने पर नेहा ने उसे फोन पर धमकी दी। उसकी पत्नी उसे जेल भिजवाती, अब वह उसकी हत्या कर खुद जेल जा रहा है। प्रशांत ने कहा कि पत्नी की हत्या का उसे कोई पछतावा नहीं है। मृतका की मां बोली, हत्या की धमकी मिलने के बाद दिल्ली नहीं गई नेहा हत्या की घटना के समय मृतका नेहा की मां रंजीता किसी काम से बाहर गई हुई थी। लोगों की सूचना पर घर पहुंची रंजीता ने बताया कि उसकी बेटी नेहा ने जब से प्रशांत से शादी की, वह खुश नहीं रही, क्योंकि प्रशांत शराब पीता था। उनके बीच बार-बार झगड़ा होता रहता था। कुछ दिन पहले भी प्रशांत ने नेहा को जान से मारने की धमकी दी तो उसने पुलिस से
शिकायत की। इस मामले में पुलिस ने दोनों को बुलाया, लेकिन प्रशांत वहां नहीं गया। रंजीता ने बेटी के हत्यारोपी प्रशांत के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। स्कूल से लौटे आर्यन को उजड़ा मिला संसार प्रशांत और नेहा का बेटा आर्यन नर्सरी कक्षा में पढ़ाई करता है, जो बुधवार की सुबह स्कूल चला गया था। दोपहर में आर्यन की मां की पिता ने हत्या कर दी। आर्यन जब स्कूल से घर लौटा तो उसे उसका संसार उजड़ा हुआ मिला। परिवार वाले आर्यन को लेकर पोस्टमार्टम हाउस चले गए। अनैतिक संबंधों के शक में पत्नी पर छुरे से 19 वार किए और गला रेतकर दी हत्या बागपत शहर के ठाकुर द्वारा मोहल्ले में अनैतिक संबंधों के शक में पति प्रशांत उर्फ सांप निवासी जैन मोहल्ला ने दिव्यांग ससुर विनोद उपाध्याय के सामने अपनी पत्नी नेहा (25) की छुरे से गला रेतकर हत्या कर दी। उसने ससुर विनोद को भी चाकू मारकर घायल कर दिया, जिनका उपचार कराया गया। आरोपी ने खुद ही परिवार वालों को हत्या करने की जानकारी दी। पुलिस ने हत्यारोपी प्रशांत को गिरफ्तार कर छुरा बरामद किया। शहर के जैन मोहल्ला निवासी प्रशांत चौधरी और ठाकुर द्वारा मोहल्ला निवासी नेहा ने छह साल पहले प्रेम विवाह किया था और