विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
इसी बीच सवा तीन बजे झोपड़ी के सामने कच्ची रोड पर उनकी बेटी निर्वस्त्र आ रही थी। दौड़कर गई तो देखा कि उसका हाथ उसी के कपड़ों से बंधा था। मां ने बेटी से पूरी जानकारी ली। बच्ची ने बताया कि उसे कोई नकाबपोश उठा ले गया था। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सुबह ही पुलिस टीम पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बच्ची के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज किया, लेकिन पॉक्सो की धारा नहीं लगाई। पुलिस को अभी मेडिकल परीक्षण की रिपोर्ट का इंतजार है जो बृहस्पतिवार को मिलेगी। सीओ सिटी नितिन लोहनी के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी खंगाले और लोगों से पूछताछ की। मां बोली- बेटी के साथ कुछ तो हुआ है मां ने कहा कि उनकी बेटी
महज आठ साल की है। उसके साथ कुछ तो हुआ है। जब आई तो शरीर पर कपड़े नहीं थे। मैं मां हूं, जानती हूं अच्छा बुरा क्या है। जो भी दोषी है पुलिस उसे पकड़े और सजा दिलाए। मां ने बच्ची से की बात तो सामने आई हकीकत मां ने बच्ची से बातचीत के बाद बताया कि मुंह पर कपड़ा बांधे कोई व्यक्ति उसे उठा ले गया था। वह खेत में ले गया और फिर पता नहीं क्या हुआ। वह जगह घर के पास ही थी, ऐसे में झोपड़ी के सामने चलकर आ गई। मां ने कही चौंकाने वाली बात मां के अनुसार, उसकी बेटी ने यह भी बताया कि नकाबपोश ने उससे कहा- अरे तुमको उठा लिया, तुम्हारी बड़ी बहन को उठाना था। मां को यह बात बताकर बच्ची उसके आंचल में जा छुपी। इससे