विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
अपने पति की ही हत्या नहीं की बल्कि अपने मासूम बेटे को अनाथ कर दिया। 15 मार्च की रात से लापता था हरीश मल्ली देवरिया निवासी हरीश (पुत्र बनवारी) 15 मार्च 2025 की रात करीब 9 बजे से लापता था। उसकी पत्नी पारुल ने 17 मार्च को पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसी दिन दोपहर करीब 3 बजे गांव के पास गेहूं के खेत में एक शव बरामद हुआ, जिसकी पहचान हरीश के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर जांच शुरू कर दी थी। जांच में हुआ हत्या का खुलासा 19 मार्च को मृतक के भाई शंकर की तहरीर पर पुलिस ने मौ. रईस
और पारुल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया। पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए पारुल के घर पर छापेमारी की, जहां से मौ. रईस और पारुल को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। प्रेम संबंध में बाधा बना हरीश, इसलिए रची साजिश पूछताछ में पारुल और रईस ने बताया कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे और हरीश उनके रिश्ते में बाधा बन रहा था। पारुल ने पुलिस को बताया कि हरीश उसके साथ मारपीट करता था, जिससे परेशान होकर उसने प्रेमी रईस के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। तकिए से दबाकर की हत्या, खेत में फेंका शव 15