TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

परिवार नहीं था राजी, प्रेम विवाह को लेकर होटल में जाकर युवक ने उठाया खौफनाक कदम

मुख्य समाचार: रुद्रपुर।
ऊधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में प्रेम संबंध को लेकर एक युवक द्वारा आत्महत्या का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है।
किच्छा (एजेंसी)। रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में प्रेम संबंध को लेकर एक युवक द्वारा आत्महत्या का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। समय रहते पुलिस और होटल कर्मचारियों की सतर्कता से युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, सितारगंज क्षेत्र के शक्ति फार्म निवासी युवक अपने ही क्षेत्र की एक युवती से प्रेम
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
करता था और उससे विवाह करना चाहता था। उसने इस संबंध में अपने परिजनों से बात की, लेकिन परिवार ने लव मैरिज के लिए सहमति नहीं दी। बताया जा रहा है कि इसी बात से वह मानसिक रूप से काफी तनाव में चल रहा था। इंद्रा कॉलोनी के होटल में ठहरा था युवक परिजनों से नाराज होकर युवक सोमवार को रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र की इंद्रा कॉलोनी स्थित एक होटल में जाकर ठहर गया। मंगलवार सुबह होटल कर्मचारी जब कमरे में ऑर्डर देने
पहुंचा तो अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। कई बार दरवाजा खटखटाने के बावजूद जवाब न मिलने पर कर्मचारी को संदेह हुआ। खिड़की से झांकने पर युवक अचेत अवस्था में दिखाई दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खुलवाकर युवक को तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार, उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है और इलाज जारी है। मौके से मिला पत्र, प्रेम प्रसंग की आशंका पुलिस को कमरे से एक पत्र भी मिला है, जिससे
प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है। होटल कर्मचारियों और युवक के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि युवक के होश में आने के बाद उसके बयान दर्ज किए जाएंगे, जिससे पूरे घटनाक्रम की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। सीओ का बयान सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उसका उपचार जारी है और स्थिति स्थिर होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • फिलहाल उसका उपचार जारी है और स्थिति स्थिर होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
  • सीओ का बयान सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
  • अधिकारियों का कहना है कि युवक के होश में आने के बाद उसके बयान दर्ज किए जाएंगे, जिससे पूरे घटनाक्रम की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी।