विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
दी गई शहजादी को अबू धाबी कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। कल रात जेल प्रशासन ने उसे उसके परिवार से आखिरी बार बात करने का मौका दिया। इस दौरान शहजादी ने परिजनों को दिलासा दिया और उनसे एक खास अपील की। क्या है पूरा मामला, देखिए ये रिपोर्ट। यह तस्वीर उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के मटौंध थाना क्षेत्र के गोयरा मुगली गांव की रहने वाली शहजादी की है। 2021 में उसे आगरा के रहने वाले उजैर ने लग्जरी लाइफ का झांसा देकर अबू धाबी भेजा था, जहां उसे एक दंपति के पास छोड़ दिया गया। शहजादी वहां उनके चार महीने के बच्चे की देखरेख कर रही
थी, लेकिन अचानक एक दिन बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद दंपति ने शहजादी पर बच्चे की हत्या का आरोप लगा दिया। अबू धाबी की अदालत ने मामले की सुनवाई के बाद उसे दोषी करार दिया और मौत की सजा सुना दी। जेल प्रशासन ने उसकी आखिरी इच्छा पूछी, जिस पर उसने अपने परिजनों से बात करने की ख्वाहिश जताई। फोन कॉल (शहजादी): "मुझे अलग कमरे में रखा गया है। जेल का कैप्टन आया था और बताया कि अगले 24 घंटे में मुझे फांसी दे दी जाएगी। मैं बेगुनाह हूं। पापा, आप मेरे लिए कुछ कर सकते हैं तो करिए।" शहजादी के परिजन लगातार भारत सरकार से