TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

*जिले में नकली कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री का भंडाफोड़, बिना लाइसेंस लोगों की सेहत से हो रहा था खिलवाड़।*

मुख्य समाचार: ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- अवैध कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री का भंडाफोड़, प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई।
बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के मलिक के बगीचे के पास अवैध रूप से संचालित कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री का बुधवार शाम जिला प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने भंडाफोड़ किया।
किच्छा (एजेंसी)। ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- अवैध कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री का भंडाफोड़, प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के मलिक के बगीचे के पास अवैध रूप से संचालित कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री का बुधवार शाम जिला प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने भंडाफोड़ किया। यह कार्रवाई एसडीएम राहुल शाह और नगर आयुक्त ऋचा सिंह के नेतृत्व में की गई। बिना लाइसेंस और मानकों के बन रही थी कोल्ड ड्रिंक प्रशासनिक टीम ने फैक्ट्री पर छापा मारा तो पाया कि वहां बिना वैध लाइसेंस और फूड सेफ्टी
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
स्वीकृति के कोल्ड ड्रिंक तैयार की जा रही थी। निरीक्षण में यह भी सामने आया कि तैयार की गई कोल्ड ड्रिंक गुणवत्ता मानकों पर खरी नहीं उतरी। वहीं, विभिन्न ब्रांड्स की खाली बोतलें भी फैक्ट्री से बरामद हुई हैं, जिससे नकली ब्रांडेड उत्पाद बनाने की आशंका जताई जा रही है। फैक्ट्री सीज, सैंपल जांच को भेजे गए एसडीएम राहुल शाह ने बताया कि यह कार्रवाई फूड सेफ्टी अधिनियम के अंतर्गत की गई है। फैक्ट्री को तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया गया है और संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फूड सेफ्टी विभाग के
अनुसार, कोल्ड ड्रिंक के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। गंदा पानी और घरेलू बिजली का हो रहा था इस्तेमाल जांच में यह भी सामने आया कि फैक्ट्री में कोल्ड ड्रिंक तैयार करने के लिए गंदे पानी और घरेलू बिजली कनेक्शन का इस्तेमाल हो रहा था। इससे साफ जाहिर है कि लोगों की सेहत के साथ खुलेआम खिलवाड़ किया जा रहा था। हल्द्वानी में नकली उत्पाद फैक्ट्रियों की बढ़ती संख्या गौरतलब है कि हाल ही में जिला प्रशासन ने रामपुर रोड स्थित अवैध शराब फैक्ट्री का भी भंडाफोड़ किया था, जहां ब्रांडेड कंपनियों की नकली
शराब तैयार की जा रही थी। अब कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री पकड़े जाने से शहर में अवैध गतिविधियों की बढ़ती संख्या पर चिंता जताई जा रही है। प्रशासन की कार्रवाई से हड़कंप इस कार्रवाई के बाद अवैध खाद्य उत्पादन में शामिल लोगों में हड़कंप मच गया है। वहीं, सवाल ये भी उठ रहे हैं कि शहर के बीचों-बीच ऐसी फैक्ट्री लंबे समय से कैसे संचालित हो रही थी और खाद्य सुरक्षा विभाग को भनक तक नहीं लगी। फिलहाल प्रशासन और संबंधित विभाग गहन जांच में जुट गए हैं। स्वास्थ्य से समझौता करने वालों पर अब सख्त शिकंजा कसा जाएगा, प्रशासन ने यह साफ संकेत दे दिया है।  

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  •  
  • स्वास्थ्य से समझौता करने वालों पर अब सख्त शिकंजा कसा जाएगा, प्रशासन ने यह साफ संकेत दे दिया है।
  • फिलहाल प्रशासन और संबंधित विभाग गहन जांच में जुट गए हैं।