TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

*तेज़ रफ्तार का कहर" सड़क पार कर रहे ई-रिक्शा को डंपर ने मारी टक्कर, महिला का कटा हाथ; हालत गंभीर।*

मुख्य समाचार: ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- उत्तराखंड के किच्छा से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है।
आदित्यनाथ चौक पर एक तेज़ रफ्तार डंपर ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है।
किच्छा (एजेंसी)। ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- उत्तराखंड के किच्छा से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। आदित्यनाथ चौक पर एक तेज़ रफ्तार डंपर ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। हादसे में अन्य तीन लोग भी ज़ख्मी हुए हैं। ये हादसा
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
शुक्रवार को उस वक्त हुआ, जब एक ई-रिक्शा आदित्यनाथ चौक पर सड़क पार कर रहा था। तभी बाजपुर से बजरी लेकर आ रहा एक डंपर बेकाबू हो गया और ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। हादसे में 35 वर्षीय राजकुमारी, पत्नी संजीत, निवासी पंजाबी मोहल्ला, वार्ड नंबर 16,
किच्छा गंभीर रूप से घायल हो गईं। टक्कर के बाद उनका एक हाथ बाजू से कट गया और दूसरा हाथ कुचल गया। इसके साथ ही उनकी आंखों में भी गंभीर चोटें आई हैं। ई-रिक्शा चालक गोविंद को भी गंभीर चोटें आई हैं, उनका बायां पैर बुरी तरह जख्मी हुआ है। दो अन्य सवारियों को भी इलाज
के लिए अस्पताल लाया गया है। सभी घायलों को फौरन जिला अस्पताल भेजा गया, जहां महिला की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। यह हादसा एक बार फिर से तेज रफ्तार वाहनों की लापरवाही और यातायात नियमों की अनदेखी की तरफ इशारा करता है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • यह हादसा एक बार फिर से तेज रफ्तार वाहनों की लापरवाही और यातायात नियमों की अनदेखी की तरफ इशारा करता है।
  • फिलहाल पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।
  • सभी घायलों को फौरन जिला अस्पताल भेजा गया, जहां महिला की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।