विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
सुरेश गड़िया ने नेशनल गेम्स में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने के मुद्दे पर सवाल उठाया। वहीं डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने मातृ वंदना योजना में लक्ष्य से कम पंजीकरण को लेकर सरकार से जवाब मांगा। इस पर रेखा आर्या ने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य सर्वेक्षण और योजना के कुछ निर्धारित मानकों के कारण व्यावहारिक दिक्कतें सामने आ रही हैं। गैरसैंण विधानसभा भवन को शादी-बारात और वेडिंग/कॉरपोरेट डेस्टिनेशन बनाने का सुझाव अत्यंत निंदनीय है। गैरसैंण केवल एक भवन नहीं, बल्कि उत्तराखंड की जनता के संघर्ष, सपनों और राज्य आंदोलन की भावनाओं का प्रतीक है। जिस स्थान को लोकतंत्र के मंदिर के रूप में स्थापित किया गया, उसे… pic.twitter.com/fe8FcuTUT7 — Yashpal Arya (@IamYashpalArya) March 11, 2026 विधायक महेश जीना ने एपीएल और बीपीएल राशन कार्ड से जुड़े मानकों पर सवाल उठाए। वहीं खेल और युवा कल्याण विभाग से संबंधित मिनी स्टेडियम और खेल मैदानों को लेकर
भी चर्चा हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि बजट में हर ब्लॉक में मिनी स्टेडियम बनाने का प्रावधान किया गया है। इससे पहले मंगलवार को सदन में देर रात तक कानून व्यवस्था पर नियम 58 के तहत चर्चा हुई थी। विपक्ष ने राज्य में हुई हत्याओं, अंकिता हत्याकांड समेत कई मामलों को उठाया था। इस पर संसदीय कार्य मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा था कि सभी घटनाओं पर तुरंत कार्रवाई की गई है और शिकायतों के समाधान की दर में भी सुधार हुआ है। सदन की कार्यवाही के दौरान आज नियम 58 और विशेषाधिकार हनन के मुद्दे पर धारचूला विधायक हरीश धामी को भी सुना जाएगा। मंगलवार को उन्होंने इस मुद्दे को लेकर सदन में हंगामा किया था। वहीं विधानसभा भवन के अन्य कार्यों में उपयोग को लेकर मंत्री सतपाल महाराज के बयान पर विपक्ष ने कड़ी नाराजगी जताई है।