विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
शिलान्यास किया। इसके उपरांत मुख्यमंत्री धामी तराई बीज विकास निगम मैदान में आयोजित सैनिक सम्मान समारोह में पहुंचे। जहां उपस्थित जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं, पूर्व सैनिकों एवं बड़ी संख्या में उपस्थित स्थानीय जनता के द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम अपनी माता श्रीमती विष्णा देवी के साथ अपने पिता स्वर्गीय श्री सूबेदार शेर सिंह धामी के साथ प्रदेश के वीर जवान शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करी और उन्हें नमन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय पूर्व सैनिक एवं वीर शहीद परिवारों की वीरांगनाएं एवं परिजन उपस्थित रहे। जिनको
मुख्यमंत्री के द्वारा सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जब भी मैं सैनिकों के साथ होता हूं तो मैं बहुत भावुक हो जाता हूं। क्योंकि मुझे ऐसा लगता है कि जैसे कि मैं अपने पूज्य पिताजी के सानिध्य में हूं। इस समय में भी मैं अपने ऐसे ही परिवारों के बीच हूं। जब मैंने अपनी माता जी से पूछा था की पिताजी की इस पांचवी पुण्यतिथि पर क्या करना चाहिए तो उनकी भी इच्छा थी कि इस अवसर हमें कुछ ऐसा करना चाहिए कि पूर्व सैनिकों एवं उनके