TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

सेवा, सुशासन और विकास कार्यक्रम में सीएम धामी का संबोधन, मुख्यमंत्री ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास।

मुख्य समाचार: ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- उधम सिंह नगर में प्रदेश सरकार के तीन वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन द्वारा सेवा, सुशासन और विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की।
किच्छा (एजेंसी)। ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- उधम सिंह नगर में प्रदेश सरकार के तीन वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन द्वारा सेवा, सुशासन और विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की। रोड शो और भव्य स्वागत कार्यक्रम से पहले सीएम धामी ने गल्ला मंडी से बाजार होते हुए कार्यक्रम स्थल तक रोड शो किया। इस दौरान ढोल-नगाड़ों, पुष्प वर्षा और आतिशबाजी
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
के साथ लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पंजाबी भांगड़ा और पहाड़ी संस्कृति के छोलिया नृत्य की झलक भी देखने को मिली। विकास कार्यों का लोकार्पण और वेंडिंग जोन का शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने नगर निगम द्वारा तैयार किए गए वेंडिंग जोन की दुकानों का उद्घाटन किया और व्यापारियों को चाबियां सौंपी। साथ ही उन्होंने करोड़ों की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। सरकार की उपलब्धियां और भविष्य
की योजनाएं संबोधन के दौरान सीएम धामी ने सरकार की तीन साल की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार प्रदेश को विकास की ओर आगे बढ़ा रही है और इस दौरान कई बड़े फैसले लिए गए हैं: ✔ नकल विरोधी कानून, भू कानून और यूसीसी जैसे अहम कानून बनाए गए। ✔ किसानों को अनुदान में कृषि यंत्र और बिना ब्याज के कृषि ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। ✔ युवाओं को
रोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न योजनाएं लागू की गई हैं। ✔ विधानसभा चुनाव में किए गए 70% वादे पूरे हो चुके हैं, बाकी 30% पर कार्य जारी है। उत्तराखंड के विकास का दशक सीएम धामी ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि यह दशक उत्तराखंड का दशक होगा। इसके लिए सरकार और प्रत्येक उत्तराखंडी को मिलकर काम करना होगा।" कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने जनता से सहयोग की अपील की और प्रदेश के सतत विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।  

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  •  
  • " कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने जनता से सहयोग की अपील की और प्रदेश के सतत विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
  • इसके लिए सरकार और प्रत्येक उत्तराखंडी को मिलकर काम करना होगा।