विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
की रहने वाली थी। वह कांग्रेस की सक्रिय सदस्य थी और राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में हरियाणवी पोशाक पहनकर शामिल होने के बाद चर्चा में आई थी। शनिवार सुबह करीब 11 बजे सांपला बस अड्डे के पास सड़क किनारे एक नीले रंग के सूटकेस में एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शरीर पर गंभीर चोटों के निशान, हत्या के बाद फेंका गया शव जब पुलिस ने सूटकेस खोला, तो अंदर हिमानी नरवाल का शव मिला। उसका चेहरा नीला पड़ा हुआ था और होंठों पर खून के निशान थे। शरीर पर गंभीर चोटें थीं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि हत्या से पहले उसे बुरी तरह पीटा गया था। गला चुनरी से घोंटने की आशंका जताई जा रही है। शव को मरोड़कर सूटकेस में डाला गया था और शव
की हड्डियां टूटी हुई मिली हैं। निरीक्षक बिजेंद्र, प्रभारी, सांपला थाना: "प्रारंभिक जांच में यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पहचानने के बाद हमने परिजनों से संपर्क किया, घर पर ताला मिला। हर पहलू की जांच जारी है।" परिजनों ने शव की पुष्टि की, घर पर था ताला पुलिस ने शव की पहचान के लिए जांच शुरू की तो पता चला कि हिमानी रोहतक के विजय नगर की रहने वाली थी। पुलिस जब उसके घर पहुंची तो वहां ताला लटका मिला, देर शाम परिजनों ने शव देखकर पुष्टि की कि यह हिमानी का ही है। कांग्रेस विधायक ने SIT जांच की मांग की भारत भूषण बतरा: "हिमानी कांग्रेस की एक्टिव कार्यकर्ता थी। उसने भारत जोड़ो यात्रा और निकाय चुनाव में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। उसकी हत्या बेहद दुखद है।