TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

*सिंचाई विभाग के कर्मचारी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला, मची सनसनी।*

मुख्य समाचार: ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- सिंचाई विभाग के एक कर्मचारी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कार्यालय की सीढ़ियों की रेलिंग पर फंदे से लटका मिला।
मृतक पिछले दो दिनों से लापता था।
किच्छा (एजेंसी)। ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- सिंचाई विभाग के एक कर्मचारी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कार्यालय की सीढ़ियों की रेलिंग पर फंदे से लटका मिला। मृतक पिछले दो दिनों से लापता था। घटना रुड़की स्थित सिंचाई परिकल्प संस्थान की है, जहां चौकीदार के पद पर कार्यरत अर्जुन कश्यप का शव कार्यालय की सीढ़ियों में
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
फंदे से लटका हुआ मिला। 30 वर्षीय अर्जुन, पुत्र मदन पाल, बुधवार रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक ड्यूटी पर थे, लेकिन उसके बाद से वे घर नहीं लौटे। उनकी दो दिन की छुट्टी थी, जिसके कारण परिवारवालों ने उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। आज जब कार्यालय में कर्मचारियों ने अर्जुन का शव लटका
देखा, तो तुरंत इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई। इसके बाद पुलिस और परिजनों को मामले की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों में इस घटना के बाद कोहराम मचा हुआ है। मृतक अर्जुन दो बच्चों के पिता थे। वहीं, परिवारवालों का आरोप
है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि किसी साजिश का नतीजा हो सकता है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। अर्जुन कश्यप की मौत आत्महत्या थी या किसी साजिश का हिस्सा, यह तो जांच के बाद ही साफ हो पाएगा।  

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  •  
  • अर्जुन कश्यप की मौत आत्महत्या थी या किसी साजिश का हिस्सा, यह तो जांच के बाद ही साफ हो पाएगा।
  • फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।