विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
उनकी मृत्यु हो गई। बता दें कि सुनीता महिला मोर्चा की पूर्व जिलामंत्री रह चुकी हैं। साथ ही भाजपा की वरिष्ठ नेत्री और अंतरराष्ट्रीय महिला महासभा की पदाधिकारी थीं। सुनीता की मौत की सूचना पर वहां मौजूद उनके बेटे कृष व बेटियां रिचा, तृप्ति और नैंसी ने हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि नाराज अस्पताल के कर्मचारियों ने तृप्ति की पिटाई कर दी। मृतका के बेटे कृष शुक्ला ने बताया कि उनकी मां को दोपहर करीब 2 बजे घबराहट और पैरों में सुन्नपन की शिकायत हुई थी, जिसके बाद करीबी के सुझाव पर अर्शिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोप है कि इलाज
के दौरान गलत इंजेक्शन देने से उनकी स्थिति और बिगड़ गई। करीब 5 बजे अस्पताल प्रबंधन ने मरीज को वहां से ले जाने को कह दिया। उस समय तक उनका शरीर शिथिल पड़ चुका था और कुछ ही देर में उनकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन व अन्य परिचित अस्पताल पहुंच गए और हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। पनकी रोड चौकी प्रभारी सूर्य प्रकाश दुबे ने बताया कि परिजनों को पोस्टमार्टम कराने की सलाह दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। हॉस्पिटल के संचालक सागर शुक्ला का कहना