TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

"दवा लेने गई युवती से छेड़छाड़, शोर मचाने पर भागा आरोपी"

मुख्य समाचार: दिनेशपुर।
निकटवर्ती बुकसौरा गांव निवासी एक युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।
किच्छा (एजेंसी)। दिनेशपुर। निकटवर्ती बुकसौरा गांव निवासी एक युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि सोमवार सांय जब वह बाजार
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
से दवा लेकर घर लौट रही थी, तभी गांव के ही बलविंदर सिंह पुत्र रंजीत सिंह ने रास्ता रोककर अश्लील हरकतें कीं और जबरन गाड़ी में बैठाने की कोशिश की। युवती के शोर
मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिससे घबराकर आरोपित फरार हो गया। पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई, जिसके बाद थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं
में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस का बयान: थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही आरोपित की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • जल्द ही आरोपित की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।
  • पुलिस का बयान: थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की जा रही है।
  • पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई, जिसके बाद थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।