विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
शादीशुदा होने के बावजूद उस पर लगातार शादी का दबाव बना रहा था। मामला 27 अप्रैल 2025 का है, जब हल्द्वानी स्थित अपने घर में कार्यरत महिला नर्स ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। पहले तो इसे पारिवारिक तनाव का मामला माना गया, लेकिन मृतका के परिजनों को कुछ संदेह हुआ। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर निष्पक्ष जांच की मांग की, जिसके बाद हल्द्वानी थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। जांच में सामने आया चौंकाने वाला सच वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्य, मोबाइल कॉल रिकॉर्ड, मैसेज और सीसीटीवी फुटेज की मदद
से पूरे घटनाक्रम को खंगाला। जांच में पाया गया कि महिला का पिछले कुछ वर्षों से एक युवक से संपर्क था, जिसकी पहचान मोहम्मद हारून के रूप में हुई। हारून मुरादाबाद जनपद के ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम मुनीमपुर का निवासी है और मृतका का दूर का रिश्तेदार भी बताया जा रहा है। महिला की तीन साल पहले शादी हो चुकी थी, लेकिन हारून लगातार उसे शादी के लिए मानसिक रूप से मजबूर करता रहा। उसने कई बार धमकी भरे संदेश भेजे और महिला से जबरन पैसे भी ऐंठे। मानसिक प्रताड़ना बनी आत्महत्या की वजह पुलिस के अनुसार आरोपी ने महिला को बार-बार धमकाकर, ब्लैकमेल कर और भावनात्मक