TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में फेल होने पर 12वीं की छात्रा ने की खुदकुशी, मचा कोहराम।

मुख्य समाचार: ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- उत्तराखंड के देहरादून जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है।
डोईवाला कोतवाली क्षेत्र के कुड़कावाला में 12वीं कक्षा की एक छात्रा ने फेल होने के चलते आत्महत्या कर ली।
किच्छा (एजेंसी)। ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- उत्तराखंड के देहरादून जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। डोईवाला कोतवाली क्षेत्र के कुड़कावाला में 12वीं कक्षा की एक छात्रा ने फेल होने के चलते आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि बीते दिन ही उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट आया था, जिसमें छात्रा फेल हो गई थी। इससे आहत
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
होकर उसने यह खौफनाक कदम उठाया। सूचना मिलते ही डोईवाला कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्रा को परिजन गंभीर हालत में हिमालयन हॉस्पिटल, जौलीग्रांट लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के
बाद परिवार में कोहराम मच गया है। पूरे मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है, डोईवाला कोतवाली के सीओ शिशुपाल सिंह राणा ने जानकारी दी कि छात्रा परीक्षा में असफल होने से मानसिक रूप से आहत थी और इसी कारण उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। फिलहाल पुलिस मामले
की गंभीरता से जांच कर रही है और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है, ये घटना एक बार फिर सोचने पर मजबूर करती है कि एक नतीजा, एक नंबर ज़िंदगी से बड़ा नहीं होता... जरूरत है कि हम बच्चों को समझाएं कि हार अंत नहीं, एक नई शुरुआत होती है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है, ये घटना एक बार फिर सोचने पर मजबूर करती है कि एक नतीजा, एक नंबर ज़िंदगी से बड़ा नहीं होता... जरूरत है कि हम बच्चों को समझाएं कि हार अंत नहीं, एक नई शुरुआत होती है।
  • पूरे मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है, डोईवाला कोतवाली के सीओ शिशुपाल सिंह राणा ने जानकारी दी कि छात्रा परीक्षा में असफल होने से मानसिक रूप से आहत थी और इसी कारण उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया।
  • घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।