TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

थार अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में गिरी, हादसे के दौरान 5 लोग सवार; रेस्क्यू जारी

मुख्य समाचार: TN9 उत्तराखंड: उत्तराखंड के टिहरी जिले के देवप्रयाग में से भीषण हादसे की खबर सामने आ रही है।
यहां शनिवार को बागवान के पास एक थार अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में गिर गई है।
किच्छा (एजेंसी)। TN9 उत्तराखंड: उत्तराखंड के टिहरी जिले के देवप्रयाग में से भीषण हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां शनिवार को बागवान के पास एक थार अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में गिर गई है।
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
हादसे के दौरान कार में पांच लोग सवार थे। जिसमें एक महिला का गंभीर हालत में रेस्क्यू किया गया है। जबकि चार अन्य की तलाश जारी है। सूत्रों के मुताबिक वाहन में सवार पांच लोग पौड़ी के रहने वाले
है। मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा देवप्रयाग में बागवान के पास हुआ है। यहां शनिवार को एक वाहन (थार) अनियंत्रित होकर नदी में गिर गया है। बताया जा रहा है कि वाहन में 5 व्यक्ति बैठे थे।
जिसमें से एक महिला का रेस्क्यू कर हॉस्पिटल भेज दिया गया गया। मौके पर एसडीआरएफ, श्रीनगर देवप्रयाग पुलिस पहुंच गई है। वहीं, एसडीआरएफ ढालवाला से एक डीप डाइवर की एक टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। सर्च ऑपरेशन जारी है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • सर्च ऑपरेशन जारी है।
  • वहीं, एसडीआरएफ ढालवाला से एक डीप डाइवर की एक टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।
  • मौके पर एसडीआरएफ, श्रीनगर देवप्रयाग पुलिस पहुंच गई है।