TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

युवती को शिक्षक ने बनाया हवस का शिकार, पीड़िता ने खाया जहर

मुख्य समाचार: TN9 देहरादूनः उत्तराखंड के विकासनगर में से एक शिक्षक की शर्मनाक करतूत सामने आई है।
यहां एक युवती को शिक्षक ने अपनी हवस का शिकार बनाया है।
किच्छा (एजेंसी)। TN9 देहरादूनः उत्तराखंड के विकासनगर में से एक शिक्षक की शर्मनाक करतूत सामने आई है। यहां एक युवती को शिक्षक ने अपनी हवस का शिकार बनाया है। वहीं, इस घटना के बाद पीड़िता ने तनाव में आकर जहर तक निगल लिया। इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। प्राप्त सूचना के मुताबिक यह मामला विकासनगर का
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
है। यहां घर के बगीचे में काम करने आई युवती के साथ एक शिक्षक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। सूत्रों की मानें तो आरोपी चकराता थाना क्षेत्र के एक राजकीय प्राथमिक विद्यालय में बतौर शिक्षक नियुक्त है। जबकि इस घटना के बाद शिक्षक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज
हुआ है। आरोप है कि उसने बगीचे में मजदूरी करने आई गांव की ही युवती से दुष्कर्म किया है। साथ ही शिक्षक ने घटना के बारे में किसी को बताने पर युवती समेत परिवार को जान से मारने की धमकी दी। ऐसे में युवती ने तनाव में आकर जहरीला पदार्थ निगल लिया।
इसके बाद तुरंत युवती को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। वहीं,पीड़िता के भाई ने मामले की पूरी जानकारी पुलिस को दी है। जिस पर सीओ विकासनगर बीएल शाह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसके अतिरिक्त पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • इसके अतिरिक्त पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
  • जिस पर सीओ विकासनगर बीएल शाह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
  • वहीं,पीड़िता के भाई ने मामले की पूरी जानकारी पुलिस को दी है।