विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
सुरक्षित खाई से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। नैनीताल घूमकर लौट रहे थे सभी पर्यटक जानकारी के अनुसार, लखनऊ के गोमतीनगर निवासी सिद्धार्थ प्रताप सिंह (24), निखिल त्रिपाठी (20), आदित्य त्रिपाठी (24), सिद्धांत सिंह (23), आदर्श मिश्रा (23) और निखिलेंद्र सिंघल (23) नैनीताल घूमने आए थे। सभी पर्यटक हल्द्वानी निवासी चालक संग्राम सिंह के साथ टैक्सी संख्या UK04 TB 3870 से काठगोदाम की ओर लौट रहे थे। अचानक बिगड़ा वाहन का संतुलन बताया जा रहा है कि टैक्सी जैसे ही ज्योलीकोट के एक नंबर क्षेत्र से आगे पहुंची, चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। देखते ही देखते वाहन सड़क
से फिसलकर करीब 40 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस व एसडीआरएफ को सूचना दी। SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी घायलों को खाई से सुरक्षित बाहर निकाला गया। बचाव अभियान के दौरान राहत दल को काफी मशक्कत करनी पड़ी। दो की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती एसडीआरएफ के एएसआई सुनील कुमार के अनुसार, हादसे में चालक संग्राम सिंह और पर्यटक निखिलेंद्र सिंघल गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वहीं,