TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

बरा में किसान सेवा सहकारी समिति का शपथ ग्रहण, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने दिलाई पदाधिकारियों को शपथ

मुख्य समाचार: बरा (किच्छा)।
पूर्वी किच्छा बहुद्देशीय किसान सेवा सहकारी समिति, बरा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं संचालक मंडल का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।
किच्छा (एजेंसी)। बरा (किच्छा)। पूर्वी किच्छा बहुद्देशीय किसान सेवा सहकारी समिति, बरा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं संचालक मंडल का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि सहकारी समितियों के हालिया चुनावों में किच्छा–रुद्रपुर क्षेत्र की अधिकांश समितियों में भाजपा समर्थित पदाधिकारियों का निर्विरोध या एकतरफा चयन यह दर्शाता है कि किसान वर्ग का भारतीय जनता पार्टी पर गहरा विश्वास है। उन्होंने कहा कि सहकारिता केवल आर्थिक लाभ तक सीमित नहीं है, बल्कि
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
यह आपसी सहयोग, विश्वास और सामूहिक विकास का सशक्त माध्यम है। उन्होंने बताया कि सहकारी समितियों का उद्देश्य सदस्यों के हितों की रक्षा करते हुए उन्हें सशक्त बनाना है। समिति का संचालन स्वयं सदस्यों द्वारा किया जाता है, जिससे पारदर्शिता और सहभागिता सुनिश्चित होती है। पूर्व विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के नेतृत्व में उत्तराखंड की 670 किसान सेवा सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूरा हो चुका है, जिससे उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है। राजेश शुक्ला ने कहा कि सहकारिता के माध्यम से आत्मनिर्भर उत्तराखंड का सपना साकार किया जा सकता है, जो आत्मनिर्भर भारत की
दिशा में एक अहम कदम है। उन्होंने बताया कि सहकारी समितियों के जरिए किसानों को कृषि कार्यों के लिए एक लाख रुपये और कृषि कार्योत्तर गतिविधियों के लिए तीन लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण दिया जा रहा है। वहीं स्वयं सहायता समूहों को भी पांच लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा मिलेट्स सहित विभिन्न कृषि उत्पादों के लिए किसानों को लगभग 25 करोड़ रुपये का भुगतान सहकारी समितियों के माध्यम से किया गया है। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने, उनके लिए बाजार विकसित करने तथा युवाओं और महिलाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में कार्य
करने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार सहकारी समितियों के सुदृढ़ीकरण और विकास के लिए लगातार प्रयासरत है। शपथ ग्रहण समारोह में अध्यक्ष अमरजीत कौर, उपाध्यक्ष हरीश कुमार तथा संचालक मंडल के सदस्य श्रीमती लक्ष्मी देवी, महेंद्र कुमार, सर्वजीत कौर, जसविंदर कौर, दिलबाग सिंह, श्रीमती शर्वरी, श्रवण कुमार, राम उजागर, तौफीक अहमद और मोहन स्वरूप ने शपथ ली। कार्यक्रम को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद गंगवार और ब्लॉक प्रमुख पति जितेंद्र गौतम ने भी संबोधित किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष रमेश बाबा, पूर्व मंडल अध्यक्ष उमेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में अंशधारी, किसान और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • इस दौरान मंडल अध्यक्ष रमेश बाबा, पूर्व मंडल अध्यक्ष उमेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में अंशधारी, किसान और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
  • कार्यक्रम को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद गंगवार और ब्लॉक प्रमुख पति जितेंद्र गौतम ने भी संबोधित किया।
  • शपथ ग्रहण समारोह में अध्यक्ष अमरजीत कौर, उपाध्यक्ष हरीश कुमार तथा संचालक मंडल के सदस्य श्रीमती लक्ष्मी देवी, महेंद्र कुमार, सर्वजीत कौर, जसविंदर कौर, दिलबाग सिंह, श्रीमती शर्वरी, श्रवण कुमार, राम उजागर, तौफीक अहमद और मोहन स्वरूप ने शपथ ली।