विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। सनातन और ब्राह्मण विरोध से नाराज़ था हमलावर पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी रोहित द्विवेदी ने चौंकाने वाला बयान दिया। उसने कहा कि "स्वामी प्रसाद मौर्य सनातन धर्म, भगवान राम और ब्राह्मणों के खिलाफ लगातार जहरीले बयान देते हैं, इसलिए हमने उन पर हमला किया।" रोहित ने खुद को करणी सेना का सदस्य बताया है। VIDEO | Raebareli: A person tried to slap former UP minister Swami Prasad Maurya during a public event. The accused was later thrashed by the supporters of the leader before the police detained him. #UPNews #UttarPradeshNews (Full video available on PTI Videos -… pic.twitter.com/OyXIJnyjOa — Press Trust of India (@PTI_News) August 6, 2025 कार्यकर्ताओं की पिटाई से घायल हुए आरोपी प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मौर्य फतेहपुर जाते समय रायबरेली
में रुके थे। जैसे ही कार्यकर्ता फूल-मालाएं लेकर उनका स्वागत कर रहे थे, उसी दौरान दो युवक पीछे से आए और उनमें से एक ने मौर्य को थप्पड़ जड़ दिया। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने आरोपियों को दौड़ाकर पकड़ लिया और लात-घूंसे और डंडों से जमकर पीटा। पुलिस की मौजूदगी में हुआ हमला मिल एरिया थाना प्रभारी अजय राय ने बताया कि हमला पुलिस की मौजूदगी में हुआ और हालात को काबू करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने दी तीखी प्रतिक्रिया घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए मौर्य ने कहा, "ये करणी सेना के नाम पर घूम रहे कीड़े-मकोड़े हैं। यूपी में गुंडों और माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। पुलिस की मौजूदगी में दिनदहाड़े हमला इस बात का सबूत है