विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
दौरान हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, धर्मेंद्र सिंह रावत पुत्र लाल सिंह 31वीं वाहिनी पीएसी में तैनात थे और अपने परिवार के साथ बगवाड़ा स्थित ग्रीन व्यू कॉलोनी में रहते थे। ड्यूटी पूरी करने के बाद वह घर लौटे, जहां बिजली आपूर्ति में तकनीकी खराबी होने की बात सामने आई। बताया जा रहा है कि बिजली की समस्या दूर करने के उद्देश्य से वह बिजली के पोल पर चढ़ गए। इसी दौरान उन्हें करंट लगने की आशंका जताई जा रही है, जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया और वह पोल से नीचे गिर पड़े। सिर में गंभीर चोट, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित पोल से
गिरने के कारण धर्मेंद्र सिंह के सिर में गंभीर चोट आई। हादसे के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। हालांकि, जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। जवान की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत की वजह का खुलासा घटना की सूचना मिलते ही पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को कब्जे में लेकर