विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
ही उनकी बेटी को दहेज और अन्य पारिवारिक मुद्दों को लेकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। शिकायत में यह भी कहा गया है कि सृष्टि को कथित तौर पर 'मनहूस' कहकर अपमानित किया जाता था और लगातार मानसिक दबाव में रखा गया। परिजनों को देर से मिली मौत की जानकारी शिकायत के अनुसार, 28 और 29 जुलाई को परिवार की सृष्टि से फोन पर बात नहीं हो सकी। इसके बाद परिजनों ने एक परिचित को उसके ससुराल भेजा, जहां से जानकारी मिली कि उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया है। जब परिवार श्रीनगर से देहरादून पहुंचा तो उन्हें पता चला कि सृष्टि की मौत हो चुकी है। परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष
ने घटना की सूचना उन्हें समय पर नहीं दी। शिकायत में लगाए गए गंभीर आरोप मृतका की मां ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि शादी के कुछ महीने बाद सृष्टि के ससुर को हार्ट अटैक आया था। इसके बाद कथित रूप से एक पंडित की सलाह पर परिवार ने सृष्टि को अपशकुनी मानना शुरू कर दिया और उसे 'मनहूस' कहकर प्रताड़ित किया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि घटना से तीन दिन पहले ससुर के निधन के बाद सृष्टि पर मानसिक दबाव और बढ़ गया था। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ये सभी आरोप शिकायतकर्ता की ओर से लगाए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। पति, सास और ननद के खिलाफ