विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
के फ्रिज में कुत्ते के सिर जैसा मांस मिला। इसके अलावा, टीम को सड़ा हुआ चिकन और गंदगी भी मिली। इस खुलासे के बाद चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली (ट्राईसिटी) में हड़कंप मच गया है, क्योंकि यह फैक्टरी पूरे इलाके में मोमोज और स्प्रिंग रोल की सप्लाई करती थी। वीडियो वायरल होने के बाद मारा गया छापा दो दिन पहले इस फैक्टरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें साफ देखा गया कि मोमोज को बेहद गंदे माहौल में बनाया जा रहा था। वीडियो में सड़ी हुई गोभी, गंदा तेल और दूषित सामग्री दिखी थी। वीडियो के आधार पर हेल्थ विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीम ने फैक्टरी पर छापा मारा। छापेमारी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा जांच
के दौरान फैक्टरी में गंदगी का अंबार मिला, वहीं फ्रिज में एक कटे हुए सिर वाला संदिग्ध मांस बरामद हुआ, जिसे कुत्ते का सिर होने का शक जताया जा रहा है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। सैंपल को पशु चिकित्सा विभाग भेजा गया है, जहां जांच रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। लोगों में दहशत, मोमोज से बना रहे दूरी इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में डर और गुस्सा है। खासतौर पर वे लोग जो अक्सर शाम को बाजारों में मोमोज और स्प्रिंग रोल का लुत्फ उठाते थे। कई लोग सोशल मीडिया पर फैक्टरी संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, वहीं कई लोगों ने मोमोज और स्प्रिंग रोल खाना बंद करने की