विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
ट्रेन संचालन — के संबंध में जानकारी दी। एनएच-74 का कमानी पुल: दुर्घटनाओं और जाम की समस्या स्थानीय निवासियों का कहना है कि कमानी पुल में महीनों पहले आई दरार के कारण एक तरफ का मार्ग बंद कर दिया गया था। इसके चलते यातायात केवल एक दिशा से चलता रहा और प्रतिदिन जाम और दुर्घटनाओं की स्थिति बनी रही।सांसद भट्ट ने इस मामले में अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर निर्माण कार्य शुरू करने का निर्देश दिया है। उनका कहना है कि “लंबे समय से प्रभावित सड़क और पुल क्षेत्रीय जनता की सुरक्षा से जुड़ा मामला है, इसलिए प्रशासनिक कार्रवाई में देरी नहीं होनी चाहिए।” सिरोली–श्मशान घाट मार्ग: ग्रामीणों के लिए राहत
ग्राम सिरोली से स्मशान घाट तक जाने वाला मार्ग भी लंबे समय से बंद था। ग्रामीणों के अनुसार, रास्ता खराब होने से अंतिम संस्कार और धार्मिक कार्यक्रमों में आने-जाने में भारी असुविधा होती थी।सुरेश गंगवार ने सांसद के समक्ष यह स्थिति रखी, जिसके बाद अजय भट्ट ने ज़िला प्रशासन से तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए। माघ मेला: श्रद्धालुओं के लिए विशेष ट्रेन की मांग काठगोदाम से प्रयागराज तक विशेष ट्रेन चलाने की मांग भी क्षेत्रीय नागरिकों ने सांसद से की। माघ मेला हर वर्ष प्रयागराज में आयोजित होने वाला प्रमुख धार्मिक आयोजन है, जिसमें देशभर से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं।सांसद भट्ट ने केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजते हुए