TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

"होली से पहले मिलावटखोरों पर सख्त कार्रवाई, 3 कुंतल पनीर और 60 किलो मावा जब्त!"

मुख्य समाचार: ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- होली से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा कसता जा रहा है।
प्रदेशभर में ताबड़तोड़ छापेमारी जारी है।
किच्छा (एजेंसी)। ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- होली से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा कसता जा रहा है। प्रदेशभर में ताबड़तोड़ छापेमारी जारी है। इसी क्रम में देहरादून के विकासनगर में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन कुंतल पनीर और 60 किलो मावा जब्त किया गया। होली के त्यौहारी सीजन में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
बढ़ जाती है। इस पर लगाम लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। शुक्रवार को विकासनगर के धुलकोट क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए विभाग ने 3 कुंतल पनीर और 60 किलो मावा जब्त किया। ताजबर सिंह, अपर आयुक्त, खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन:- "आयुक्त आर राजेश कुमार के निर्देशानुसार प्रदेशभर में सघन चेकिंग अभियान
चलाया जा रहा है। बॉर्डर क्षेत्रों पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि मिलावटी खाद्य सामग्री की सप्लाई रोकी जा सके। जब्त किए गए खाद्य पदार्थों के सैंपल लैब भेजे गए हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।" खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमें विशेष रूप से देहरादून, हरिद्वार, उधमसिंह नगर और नैनीताल जिलों में सक्रिय हैं, जहां मिलावटी
खाद्य सामग्री की सप्लाई सबसे ज्यादा होती है। विभाग ने सख्त चेतावनी दी है कि दोषियों पर भोजन सुरक्षा मानक अधिनियम (FSSA), 2006 के तहत कड़ी कार्रवाई होगी। त्यौहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर प्रशासन की पैनी नजर बनी हुई है। आम जनता से भी अपील की गई है कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध खाद्य सामग्री की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें।  

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  •  
  • आम जनता से भी अपील की गई है कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध खाद्य सामग्री की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें।
  • त्यौहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर प्रशासन की पैनी नजर बनी हुई है।