TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

ऋषिकेश: पहाड़ी से गिरे चट्टान की चपेट में आने से राज्य पुलिस आरक्षी की मौत

मुख्य समाचार: TN9 नई टिहरीः उत्तराखंड के टिहरी जिले में ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीन धारा के पास मंगलवार को पहाड़ी से गिरे चट्टान की चपेट में आए राज्य पुलिस के एक आरक्षी की मौत हो गई।
पुलिस ने यह जानकारी दी।
किच्छा (एजेंसी)। TN9 नई टिहरीः उत्तराखंड के टिहरी जिले में ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीन धारा के पास मंगलवार को पहाड़ी से गिरे चट्टान की चपेट में आए राज्य पुलिस के एक आरक्षी की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। देवप्रयाग
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
के थाना प्रभारी महिपाल सिंह रावत ने यहां बताया कि पुलिस लाइन देहरादून के अश्वारोही दल में तैनात तनुज सिंह रावत पहाड़ी से गिरे चट्टान की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गए।
उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवप्रयाग के लिए रवाना किया गया। हालांकि, स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने से पहले ही एंबुलेंस में उन्होंने दम तोड़ दिया। रावत ने बताया कि रावत चमोली जिले
के ग्राम पलेठी के निवासी थे। उन्होंने बताया कि दुर्घटना की सूचना देहरादून पुलिस और उनके परिजनों को दे दी गई है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए श्रीनगर स्थित बेस अस्पताल भेज दिया गया है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए श्रीनगर स्थित बेस अस्पताल भेज दिया गया है।
  • उन्होंने बताया कि दुर्घटना की सूचना देहरादून पुलिस और उनके परिजनों को दे दी गई है।
  • रावत ने बताया कि रावत चमोली जिले के ग्राम पलेठी के निवासी थे।