TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

SSP देहरादून की बड़ी कार्रवाई, अपर सचिव से अभद्रता का लगा आरोप, एसआई हर्ष अरोड़ा को किया निलंबित

मुख्य समाचार: TN9 देहरादूनः एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने सरकारी जमीन पर कब्जे मामले में कार्रवाई नहीं करने व अपर सचिव से अभद्रता के आरोप में बड़ी कार्रवाई की है।
जिसमें शुक्रवार को एसआई हर्ष अरोड़ा को निलंबित कर दिया गया है।
किच्छा (एजेंसी)। TN9 देहरादूनः एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने सरकारी जमीन पर कब्जे मामले में कार्रवाई नहीं करने व अपर सचिव से अभद्रता के आरोप में बड़ी कार्रवाई की है। जिसमें शुक्रवार को एसआई हर्ष अरोड़ा को निलंबित कर दिया गया
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
है। आरोप है कि एसआई हर्ष अरोड़ा ने झाझरा क्षेत्र में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों का साथ दिया है। इसी के साथ ही मौके पर मौजूद अपर सचिव अरुणेंद्र सिंह चौहान के साथ अभद्रता की। इस पर एसएसपी अजय सिंह ने हर्ष अरोड़ा
को लाइन हाजिर कर दिया। जबकि शुक्रवार को अरोड़ा को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा सरकारी जमीन की जांच का मामला सीओ प्रेमनगर को सौंप दिया गया है। आपको बताते चलें कि झाझरा क्षेत्र के सुद्धोवाला में पीडीयूसीटीआरएफए इंस्टीट्यूट स्थित है। यहां
का कुछ हिस्सा सरकारी जमीन पर बना हुआ है। लेकिन प्रवीण भारद्वाज नाम का व्यक्ति इसे अपनी जमीन बताता है। इसके चलते उसने अपने साथियों के साथ मिलकर उत्पात भी मचाया। इस पर इंस्टीट्यूट के अधिकारियों ने संबंधित व्यक्ति के खिलाफ झाझरा पुलिस चौकी में शिकायत भी की थी।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • इस पर इंस्टीट्यूट के अधिकारियों ने संबंधित व्यक्ति के खिलाफ झाझरा पुलिस चौकी में शिकायत भी की थी।
  • इसके चलते उसने अपने साथियों के साथ मिलकर उत्पात भी मचाया।
  • लेकिन प्रवीण भारद्वाज नाम का व्यक्ति इसे अपनी जमीन बताता है।