TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

ईद-उल-अजहा और निर्जला एकादशी को लेकर SSP अजय गणपति की VC के जरिए अहम बैठक...त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के दिए निर्देश

मुख्य समाचार: ऊधमसिंहनगर में आगामी ईद-उल-अजहा (बकरीद) और निर्जला एकादशी के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ बैठक कर त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के निर्देश दिए।
किच्छा (एजेंसी)। ऊधमसिंहनगर में आगामी ईद-उल-अजहा (बकरीद) और निर्जला एकादशी के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ बैठक कर त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान एसएसपी
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त दिशा-निर्देश जारी किए। पूरे जिले को छह सेक्टरों में विभाजित किया गया है, ताकि निगरानी और कानून-व्यवस्था को प्रभावी ढंग से बनाए रखा जा सके। साथ ही 23 और 24 मई को पीस कमेटी की बैठकों के आयोजन के निर्देश भी दिए गए हैं, जिससे विभिन्न समुदायों के बीच समन्वय और संवाद बना रहे। बकरीद के अवसर पर कुर्बानी केवल निर्धारित
और कवर्ड स्थानों पर ही करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही अपशिष्ट के सुरक्षित निस्तारण को सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया है, ताकि स्वच्छता बनी रहे और किसी प्रकार की असुविधा न हो। वहीं, 27 मई को निर्जला एकादशी के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए विशेष सुरक्षा इंतजाम और रूट डायवर्जन लागू किए जाएंगे। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है
कि सार्वजनिक स्थानों पर मांस या अपशिष्ट दिखाई नहीं देना चाहिए। एसएसपी ने सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे त्योहारों को आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाएं तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे त्योहारों को आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाएं तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
  • एसएसपी ने सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
  • पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर मांस या अपशिष्ट दिखाई नहीं देना चाहिए।