TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

विधायक उमेश कुमार के कैंप कार्यालय पर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, SSI लाइन हाजिर, SI निलंबित

मुख्य समाचार: ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- खानपुर विधायक उमेश कुमार के कैंप कार्यालय पर फायरिंग मामले में एसएसपी हरिद्वार परमिंदर सिंह डोभाल ने बड़ी कार्रवाई की है।
घटना के बाद लापरवाही बरतने पर रुड़की सिविल लाइन कोतवाली में तैनात SSI धर्मेंद्र राठी को लाइन हाजिर कर दिया गया है, जबकि SI राजीव उनियाल को निलंबित कर दिया गया है।
किच्छा (एजेंसी)। ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- खानपुर विधायक उमेश कुमार के कैंप कार्यालय पर फायरिंग मामले में एसएसपी हरिद्वार परमिंदर सिंह डोभाल ने बड़ी कार्रवाई की है। घटना के बाद लापरवाही बरतने पर रुड़की सिविल लाइन कोतवाली में तैनात SSI धर्मेंद्र राठी को लाइन हाजिर कर दिया गया
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
है, जबकि SI राजीव उनियाल को निलंबित कर दिया गया है। क्या है मामला? बीते 26 फरवरी की सुबह करीब 3 बजे नकाबपोश बदमाशों ने खानपुर विधायक उमेश कुमार के कैंप कार्यालय पर फायरिंग की थी। इस सनसनीखेज घटना के बावजूद मौके पर तत्काल पुलिस की टीम नहीं पहुंची और ना
ही इसकी जानकारी समय रहते उच्च अधिकारियों को दी गई। इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी परमिंदर सिंह डोभाल ने यह सख्त कदम उठाया। पुलिस महकमे में हड़कंप एसएसपी की इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। माना जा रहा है कि इस घटना
की जांच में और भी अधिकारियों पर गाज गिर सकती है। वहीं, पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुट गई है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है और विधायक के कैंप कार्यालय पर हमले के पीछे की वजहों को खंगाला जा रहा है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • फिलहाल पुलिस की जांच जारी है और विधायक के कैंप कार्यालय पर हमले के पीछे की वजहों को खंगाला जा रहा है।
  • वहीं, पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुट गई है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है।
  • माना जा रहा है कि इस घटना की जांच में और भी अधिकारियों पर गाज गिर सकती है।