विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
लड़ेंगे।" उन्होंने भरोसा जताया कि यह गठबंधन प्रदेश में बदलाव की शुरुआत करेगा। योगी सरकार पर तीखा हमला अखिलेश यादव ने योगी सरकार की कार्यप्रणाली पर तीखा हमला बोला। कानपुर सीएमओ के हालिया तबादले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, "पहले डिप्टी सीएम और सीएम के बीच मनमुटाव की खबरें आती थीं, अब तो सभी एक-दूसरे से लड़ते नजर आ रहे हैं। कोई पिट रहा है, तो कोई खुद अपनी स्थिति से परेशान है।" #WATCH | Lucknow | SP Chief Akhilesh Yadav says, "INDIA alliance is intact... Those who want to leave the alliance are free to do so. It will fight (2027 UP
Assembly) Elections..." pic.twitter.com/tTRLXsX0F5 — ANI (@ANI) June 17, 2025 स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर गंभीर आरोप स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर भी अखिलेश यादव ने राज्य सरकार को घेरा। उन्होंने कहा, "प्रदेश में मरीजों को दवा के नाम पर कोयले जैसा घोल दिया जा रहा है। गलत इंजेक्शन की वजह से लोगों की जान जा रही है। यह सरकार गरीबों और पिछड़ों को न्याय नहीं देना चाहती।" बुनकरों की स्थिति पर जताई चिंता बुनकरों की दुर्दशा पर चिंता जताते हुए अखिलेश ने कहा कि उन्हें नई तकनीक और आधुनिक मशीनें मिलनी चाहिए, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं की अनदेखी कर रही है। उन्होंने वादा किया कि