TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

‘सपा खत्म हो चुकी है, राहुल गांधी बने पाकिस्तान के प्रवक्ता’ – डिप्टी सीएम केशव मौर्य का तीखा हमला

मुख्य समाचार: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव अभी दूर हैं, लेकिन राजनीतिक बयानबाज़ी ने अभी से रफ्तार पकड़ ली है।
वाराणसी पहुंचे यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी दोनों पर जोरदार हमला बोला।
किच्छा (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव अभी दूर हैं, लेकिन राजनीतिक बयानबाज़ी ने अभी से रफ्तार पकड़ ली है। वाराणसी पहुंचे यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी दोनों पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को "पाकिस्तान का प्रवक्ता" बता दिया और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के 2027 के सपनों को "मुङ्गेरीलाल के हसीन ख्वाब" करार दिया। राहुल गांधी पर पाकिस्तान
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
समर्थक होने का आरोप डिप्टी सीएम ने कहा, “राहुल गांधी विदेश नीति पर ऐसे सवाल उठाते हैं जैसे वो पाकिस्तान के प्रवक्ता हों। कांग्रेस बार-बार भारत की सेना को कमजोर दिखाने की कोशिश कर रही है, जो देशद्रोही मानसिकता का परिचायक है।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश के हितों की बजाय दुश्मन देशों की भाषा बोलती नजर आ रही है। अखिलेश यादव को 'समाप्तवादी पार्टी' के नेता बताया अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए मौर्य ने
कहा, “2022 की तरह अखिलेश यादव 2027 में भी मुंगेरीलाल के सपने देख रहे हैं। लेकिन जब आंख खुलेगी तो उन्हें समझ आ जाएगा कि सपा अब 'समाप्तवादी पार्टी' बन चुकी है।” उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत है और अखिलेश यादव को सवाल उठाने का कोई नैतिक हक नहीं है। बिहार चुनाव को लेकर भी दिया बड़ा बयान केशव मौर्य ने बिहार में भी एनडीए की जीत का भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी
के नेतृत्व में एक बार फिर बिहार में बीजेपी और जेडीयू की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा, “आज देश की सेना का सम्मान चारों तरफ गूंज रहा है, जबकि कांग्रेस उसे कमजोर दिखाने में लगी है।” सपा और कांग्रेस की चुप्पी फिलहाल केशव प्रसाद मौर्य के बयानों पर न तो कांग्रेस और न ही समाजवादी पार्टी की कोई प्रतिक्रिया सामने आई है। हालांकि, आमतौर पर सपा मौर्य के बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया देती रही है और खुद अखिलेश यादव भी कई बार उन पर कटाक्ष कर चुके हैं।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • हालांकि, आमतौर पर सपा मौर्य के बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया देती रही है और खुद अखिलेश यादव भी कई बार उन पर कटाक्ष कर चुके हैं।
  • ” सपा और कांग्रेस की चुप्पी फिलहाल केशव प्रसाद मौर्य के बयानों पर न तो कांग्रेस और न ही समाजवादी पार्टी की कोई प्रतिक्रिया सामने आई है।
  • उन्होंने कहा, “आज देश की सेना का सम्मान चारों तरफ गूंज रहा है, जबकि कांग्रेस उसे कमजोर दिखाने में लगी है।