विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
मांग को लेकर पिता से बहस करने लगा। परिवार के सदस्यों ने दोनों को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसी दौरान निखिल ने पिस्टल से अपने पिता पर कई राउंड फायरिंग कर दी। गोली लगने से हरिओम नेहरा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पत्नी की शिकायत पर हत्या का मुकदमा दर्ज घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी मीनाक्षी की
शिकायत पर आरोपी बेटे के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पहले भी हो चुका था विवाद परिजनों के मुताबिक, आरोपी निखिल का परिवार के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था। आरोप है कि वर्ष 2018 में उसने अपने छोटे भाई नीशू नेहरा पर भी गोली चलाई थी। हालांकि, उस समय मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई थी। संपत्ति के बंटवारे से था असंतुष्ट प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हरिओम नेहरा के पास करीब 75 बीघा जमीन, कई