TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

सोमेश्वर: दिव्यांग व्यक्ति की हत्या का आरोपी पैसों की तंगी से लौटा घर पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुख्य समाचार: अल्मोड़ा।
सोमेश्वर क्षेत्र में दिव्यांग व्यक्ति की हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए फरार चल रहे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
किच्छा (एजेंसी)। अल्मोड़ा। सोमेश्वर क्षेत्र में दिव्यांग व्यक्ति की हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए फरार चल रहे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। करीब एक माह से अलग-अलग शहरों में छिप रहा आरोपी पैसों की कमी के चलते दोबारा अल्मोड़ा लौटा, जहां पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस के अनुसार, 24 जनवरी 2026 को कोतवाली सोमेश्वर क्षेत्र के ग्राम रस्यारागांव में एक शव मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
की पहचान कुंदन राम के रूप में की, जो दिव्यांग थे। 25 जनवरी को मृतक के भाई हरीश राम की तहरीर पर आरोपी दीपक पांडे के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। मामले में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के साथ एससी/एसटी एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और सर्विलांस व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी
की लगातार तलाश जारी रखी। जांच में सामने आया कि 18 जनवरी की शाम आरोपी और मृतक के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। कहासुनी के दौरान आरोपी ने पत्थर से कुंदन राम के सिर पर वार कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए गाजियाबाद, गुरुग्राम, दिल्ली और वाराणसी में छिपता रहा। करीब एक महीने तक फरार रहने के बाद जब उसके पास पैसे खत्म हो गए तो वह परिचितों से मदद लेने अल्मोड़ा पहुंचा। पुलिस को
इसकी सूचना मिलते ही 15 फरवरी 2026 को करबला तिराहा से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के घर से घटना के समय पहने खून से सने कपड़े भी बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपक पांडे (34 वर्ष) पुत्र महेश पांडे, निवासी ग्राम रस्यारागांव के रूप में हुई है। मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा 1000 रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में लोगों ने राहत की सांस ली है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में लोगों ने राहत की सांस ली है।
  • आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
  • मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा 1000 रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।