TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

समाज कल्याण विभाग; वीडियो अपलोड से हो सकेगा अब सत्यापन, छात्रों को जल्द मिलेगी छात्रवृत्ति

मुख्य समाचार: TN9 देहरादून: समाज कल्याण विभाग छात्रवृत्ति देने के मामले में भौतिक सत्यापन (फिजिकल वेरिफिकेशन) की प्रक्रिया में बदलाव करने जा रहा है।
छात्र और शिक्षक छात्रवृत्ति के पोर्टल में वीडियो अपलोड करेंगे।
किच्छा (एजेंसी)। TN9 देहरादून: समाज कल्याण विभाग छात्रवृत्ति देने के मामले में भौतिक सत्यापन (फिजिकल वेरिफिकेशन) की प्रक्रिया में बदलाव करने जा रहा है। छात्र और शिक्षक छात्रवृत्ति के पोर्टल में वीडियो अपलोड करेंगे। वीडियो अपलोड होने के साथ सत्यापन प्रक्रिया तेज और सरल हो जाएगी। इससे छात्रों को जल्द छात्रवृत्ति मिल सकेगी।समाज
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
कल्याण विभाग कक्षा एक से आठ, नौ से 10, 11 से 12 और 12 से आगे की शिक्षा के लिए भी छात्रवृत्ति प्रदान करता है। यह छात्रवृत्ति एससी, एसटी, ओबीसी और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को दी जाती है। पिछले साल
122000 से अधिक छात्रों ने छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया था। यह आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन होती है लेकिन इसके भौतिक सत्यापन का काम मैन्युअल किया जाता है। ऑनलाइन फॉर्म जमा होने के बाद संबंधित जिले के अलग अधिकारियों को भौतिक सत्यापन
करने का दायित्व दिया जाता है। वह संबंधित छात्र के शैक्षिक संस्थान में पहुंचकर सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करते हैं। फिर यह इसकी रिपोर्ट जिला समाज कल्याण अधिकारी के पास जाती है, फिर जिला समाज कल्याण अधिकारी इससे जुड़ी आगे की प्रक्रिया को पूरा करते हैं।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • फिर यह इसकी रिपोर्ट जिला समाज कल्याण अधिकारी के पास जाती है, फिर जिला समाज कल्याण अधिकारी इससे जुड़ी आगे की प्रक्रिया को पूरा करते हैं।
  • वह संबंधित छात्र के शैक्षिक संस्थान में पहुंचकर सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करते हैं।
  • ऑनलाइन फॉर्म जमा होने के बाद संबंधित जिले के अलग अधिकारियों को भौतिक सत्यापन करने का दायित्व दिया जाता है।