विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
ने सोमवार रात भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों के अनुसार, घटना तब हुई जब राजकीय माध्यमिक विद्यालय में नौवीं कक्षा में पढ़ने वाला छात्र सोमवार दोपहर अपने दोस्तों के साथ स्कूल से घर लौट रहा था। रास्ते में उसने रासलगंज के पास जमीन पर पाकिस्तानी झंडा देखा और उसे उठा लिया। इसके कुछ ही देर बाद लोगों की भीड़ वहां एकत्रित हो गई जिन्होंने बच्चे से उसका नाम पूछा और उसे गाली दी। वीडियो में लड़का यह कहते हुए दिखता है कि उसने कौतूहलवश झंडे को उठा
लिया था। लड़के के परिजनों की शिकायत पर सोमवार रात बन्ना देवी थाने में तीन लोगों- राजू, नितिन और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना को लेकर समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव मनोज यादव ने कहा कि हाल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के मद्देनजर कुछ लोग सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। पत्रकारों से बातचीत में यादव ने कहा, “यह वीडियो काफी परेशान करने वाला है। यह कोई