TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

सिक्किम टनल हादसा: चमोली के होनहार इंजीनियर प्रवीन नेगी की मौत, गांव में शोक की लहर

मुख्य समाचार: चमोली/गंगटोक: सिक्किम में एनएचपीसी (NHPC) की टनल परियोजना के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में उत्तराखंड के चमोली जिले के एक युवा इंजीनियर की मौत हो गई।
मृतक की पहचान चमोली जनपद के पीपलकोटी क्षेत्र स्थित गुनियाला गांव निवासी प्रवीन नेगी के रूप में हुई है।
किच्छा (एजेंसी)। चमोली/गंगटोक: सिक्किम में एनएचपीसी (NHPC) की टनल परियोजना के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में उत्तराखंड के चमोली जिले के एक युवा इंजीनियर की मौत हो गई। मृतक की पहचान चमोली जनपद के पीपलकोटी क्षेत्र स्थित गुनियाला गांव निवासी प्रवीन नेगी के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जबकि पूरे गांव और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। NHPC की टनल परियोजना में हुआ
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
हादसा प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रवीन नेगी इन दिनों सिक्किम में NHPC की टनल निर्माण परियोजना में इंजीनियर के रूप में कार्यरत थे। परियोजना के दौरान हुए एक गंभीर हादसे में उनकी जान चली गई। घटना के बाद परियोजना स्थल पर हड़कंप मच गया, जबकि उत्तराखंड में उनके परिवार और परिचितों तक जैसे ही यह खबर पहुंची, घर में मातम छा गया। मेहनत और प्रतिभा से बनाई थी पहचान प्रवीन नेगी अपने शांत स्वभाव, मेहनत और पेशेवर कार्यशैली के लिए जाने जाते थे। इंजीनियरिंग
की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने एचसीसी (HCC) की मायापुर–पीपलकोटी परियोजना से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने रेलवे सहित कई महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में अपनी सेवाएं दीं। अपने कार्य के प्रति समर्पण और तकनीकी दक्षता के कारण उन्होंने कम समय में एक कुशल इंजीनियर के रूप में पहचान बनाई थी। परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर युवा इंजीनियर के असमय निधन से उनके माता-पिता, परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों को गहरा आघात पहुंचा है। गुनियाला गांव सहित पूरे पीपलकोटी
क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रवीन नेगी को एक जिम्मेदार, ईमानदार और प्रतिभाशाली युवा बताते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। हर आंख नम, सभी ने दी श्रद्धांजलि प्रवीन नेगी की असमय मौत ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। उनके निधन पर सामाजिक संगठनों, स्थानीय लोगों और शुभचिंतकों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है। हर कोई यही कह रहा है कि उत्तराखंड ने एक होनहार और उज्ज्वल भविष्य वाले युवा इंजीनियर को हमेशा के लिए खो दिया।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • हर कोई यही कह रहा है कि उत्तराखंड ने एक होनहार और उज्ज्वल भविष्य वाले युवा इंजीनियर को हमेशा के लिए खो दिया।
  • उनके निधन पर सामाजिक संगठनों, स्थानीय लोगों और शुभचिंतकों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।
  • हर आंख नम, सभी ने दी श्रद्धांजलि प्रवीन नेगी की असमय मौत ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।