TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

उत्तराखंड में ठगी का चौंकाने वाला मामला: व्हाट्सएप पर एपीके फाइल भेजकर वरिष्ठ नागरिक से उड़ाए ₹22.93 लाख, केस दर्ज

मुख्य समाचार: हल्द्वानी।
साइबर ठगों का नया तरीका सामने आया है।
किच्छा (एजेंसी)। हल्द्वानी। साइबर ठगों का नया तरीका सामने आया है। हल्द्वानी के जज फार्म निवासी वरिष्ठ नागरिक उमेश के खाते से साइबर ठगों ने 22.93 लाख रुपये उड़ाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने बताया कि उन्हें अनजान नंबर से उनके व्हाट्सएप पर आरटीओ के नाम से चालान की एपीके फाइल भेजी गई। चालान का मैसेज आने पर उन्होंने
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
फाइल खोल दी, जिसके बाद उनके मोबाइल को हैक कर लिया गया और खाते से बड़ी रकम ट्रांसफर कर दी गई। उमेश ने बताया कि उनका बचत खाता एचडीएफसी बैंक, बरेली रोड शाखा में है। 14 दिसंबर को उनके मोबाइल पर ड्रीम 11 के ओटीपी और मैसेज आए। कुछ दिन बाद उन्होंने देखा कि बैंक खाते से पैसे कटने के मैसेज आए। इसके बाद उन्होंने बैंक के कस्टमर
केयर नंबर पर कॉल कर खाता लॉक करा दिया। 15 दिसंबर को बैंक जाकर स्टेटमेंट निकालने पर पता चला कि 12 से 14 दिसंबर तक उनके खाते से एफडी की 21 लाख रुपये समेत कुल 22.93 लाख रुपये साइबर ठगों ने ट्रांसफर करवा दिए। फोन की जांच में यह भी पता चला कि 9 दिसंबर को उनके व्हाट्सएप पर अनजान नंबर से आरटीओ चालान के नाम से एपीके
फाइल भेजी गई थी। मेल आईडी से भी की गई छेड़छाड़:साइबर ठगों ने पीड़ित के बैंक में रजिस्टर्ड मेल आईडी में भी छेड़छाड़ की। उनके मेल umesh87002@gmail.com को बदलकर shap76487@gmail.com कर दिया गया। इसके बाद पैसे अन्य खातों में ट्रांसफर कर दिए गए। साइबर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने लोगों को सतर्क रहने और अनजान लिंक या एपीके फाइल खोलने से बचने की सलाह दी है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • अधिकारियों ने लोगों को सतर्क रहने और अनजान लिंक या एपीके फाइल खोलने से बचने की सलाह दी है।
  • साइबर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
  • इसके बाद पैसे अन्य खातों में ट्रांसफर कर दिए गए।