TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव कुमार सिंह के कार्यालय में शस्त्र पूजन कार्यक्रम, देशवासियों को दी दशहरे की शुभकामनाएं

मुख्य समाचार: विजयादशमी (दशहरा) के पावन अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव कुमार सिंह के कार्यालय में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की ओर से शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
महासभा के नगर अध्यक्ष धनंजय सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में संजीव कुमार सिंह ने शामिल होकर पूजा-अर्चना की और उपस्थित लोगों को दुर्गा पूजा एवं विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं।
किच्छा (एजेंसी)। विजयादशमी (दशहरा) के पावन अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव कुमार सिंह के कार्यालय में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की ओर से शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। महासभा के नगर अध्यक्ष धनंजय सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में संजीव कुमार सिंह ने शामिल होकर पूजा-अर्चना की और उपस्थित लोगों को दुर्गा पूजा एवं विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
के दौरान विजयादशमी के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व पर चर्चा की गई। इस अवसर पर कहा गया कि विजयादशमी बुराई पर अच्छाई, अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों का उल्लेख करते हुए धर्म की स्थापना, साहस और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया। विधि-विधान से संपन्न हुआ शस्त्र पूजन अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की ओर से प्रतिवर्ष
आयोजित होने वाले इस पारंपरिक कार्यक्रम में शस्त्र पूजन की विधि पंडित ईश्वरी प्रसाद और पंडित प्रहलाद तिवारी के नेतृत्व में विधि-विधानपूर्वक संपन्न कराई गई। पूजा के दौरान शस्त्र पूजन को वीरता, साहस, आत्मरक्षा और धर्म की रक्षा के संकल्प का प्रतीक बताया गया। वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव कुमार सिंह ने इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों को दुर्गा पूजा एवं विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मां दुर्गा और
प्रभु श्रीराम की कृपा सभी पर बनी रहने तथा समाज में सुख, शांति और खुशहाली की कामना की। कई गणमान्य लोग रहे उपस्थित कार्यक्रम में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के नगर अध्यक्ष धनंजय सिंह, आशीष कुमार सिंह, अभिनव सिंह, विजय सिंह, विशाल चौहान, ब्रह्मानंद पुरोहित, प्रवीण कुमार, रवींद्र सिंह, शिवम सिंह, मोहर सिंह, प्रियांशु, मनीष कुमार, शिव शंकर, राकेश कुमार, मुकेश, अशोक कुमार, मोहन सिंह और जयदीप सहित सर्व समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • कई गणमान्य लोग रहे उपस्थित कार्यक्रम में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के नगर अध्यक्ष धनंजय सिंह, आशीष कुमार सिंह, अभिनव सिंह, विजय सिंह, विशाल चौहान, ब्रह्मानंद पुरोहित, प्रवीण कुमार, रवींद्र सिंह, शिवम सिंह, मोहर सिंह, प्रियांशु, मनीष कुमार, शिव शंकर, राकेश कुमार, मुकेश, अशोक कुमार, मोहन सिंह और जयदीप सहित सर्व समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
  • उन्होंने मां दुर्गा और प्रभु श्रीराम की कृपा सभी पर बनी रहने तथा समाज में सुख, शांति और खुशहाली की कामना की।
  • वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव कुमार सिंह ने इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों को दुर्गा पूजा एवं विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं।