TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

रुद्रपुर में वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान, डिजिटल लाइब्रेरी में बनेगा बुजुर्गों के लिए विशेष स्थान : महापौर विकास शर्मा

मुख्य समाचार: रुद्रपुर।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर नगर निगम सभागार में वरिष्ठजन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
किच्छा (एजेंसी)। रुद्रपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर नगर निगम सभागार में वरिष्ठजन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और व्यापारिक संगठनों से जुड़े वरिष्ठ नागरिकों को माल्यार्पण, शॉल और सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महापौर विकास शर्मा ने घोषणा की कि नगर निगम की ओर से तैयार की जा रही डिजिटल लाइब्रेरी एवं ट्रेनिंग सेंटर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष स्थान विकसित किया
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
जाएगा। इस स्थान पर बुजुर्ग अपने खाली समय में बैठने, आपसी संवाद और मनोरंजन जैसी सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि शहर का विकास केवल सड़क, नाली और भवन निर्माण तक सीमित नहीं है। वर्षों का अनुभव रखने वाले वरिष्ठ नागरिकों के सुझाव और मार्गदर्शन भी शहर के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम समय-समय पर वरिष्ठजनों से संवाद कर उनके सुझावों को जनसुविधाओं और विकास कार्यों से जोड़ने का प्रयास करेगा। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ
नागरिक समाज की महत्वपूर्ण धरोहर हैं। उनके अनुभव और संस्कार को नई पीढ़ी के उत्साह और तकनीकी ज्ञान से जोड़कर समाज को आगे बढ़ाया जा सकता है। रुद्रपुर के विकास कार्यों का भी किया जिक्र महापौर ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में रुद्रपुर में विभिन्न विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गंगापुर रोड के चौड़ीकरण को शासन से स्वीकृति मिल चुकी है, जबकि भूरारानी रोड और अटरिया रोड के चौड़ीकरण से जुड़े प्रस्ताव भी आगे बढ़ाए जा रहे
हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य शहर के सभी क्षेत्रों तक विकास कार्यों और जनसुविधाओं को पहुंचाना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के विचार का उल्लेख करते हुए कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना इस विचार की मूल भावना है। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों के अनुभव और संस्कार को नई पीढ़ी के लिए महत्वपूर्ण बताया। समारोह में जिला महामंत्री तरुण दत्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता वेद ठुकराल समेत अन्य पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सतीश अरोरा ने किया।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • कार्यक्रम का संचालन सतीश अरोरा ने किया।
  • समारोह में जिला महामंत्री तरुण दत्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता वेद ठुकराल समेत अन्य पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
  • उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों के अनुभव और संस्कार को नई पीढ़ी के लिए महत्वपूर्ण बताया।