TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव कुमार सिंह ने राहगीरों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए निःशुल्क शीतल जल सेवा हेतु विशेष ई-रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

मुख्य समाचार: उधम सिंह नगर के किच्छा में बढ़ती गर्मी को देखते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव कुमार सिंह ने नगरवासियों को राहत देने के उद्देश्य से एक अनूठी पहल की है।
उन्होंने अपने कार्यालय से विशेष रूप से तैयार निःशुल्क शीतल जल सेवा ई-रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
किच्छा (एजेंसी)। उधम सिंह नगर के किच्छा में बढ़ती गर्मी को देखते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव कुमार सिंह ने नगरवासियों को राहत देने के उद्देश्य से एक अनूठी पहल की है। उन्होंने अपने कार्यालय से विशेष रूप से तैयार निःशुल्क शीतल जल सेवा ई-रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ई-रिक्शा नगर के विभिन्न प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जाकर राहगीरों, श्रमिकों और आम
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
नागरिकों को ठंडा व स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराएगा। इस मौके पर संजीव कुमार सिंह ने बताया कि नगर में पहले से स्थापित कई सरकारी जल कूलर तकनीकी खराबी के कारण बंद पड़े हैं, जिससे लोगों को भीषण गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने स्वयं आगे आकर इस पहल की शुरुआत की है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के
कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि “मुख्यमंत्री जी ‘सेवा ही संगठन’ के मंत्र के साथ प्रदेश की सेवा कर रहे हैं। हम सभी कार्यकर्ताओं का भी कर्तव्य है कि उसी भावना के साथ समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं।” संजीव कुमार सिंह ने आगे कहा कि समस्याओं के समाधान के लिए इंतजार करने के बजाय तत्काल कदम उठाना जरूरी है, इसी सोच के तहत “चलते-फिरते प्याऊ” सेवा शुरू की गई है। यह ई-रिक्शा आदित्य
चौक, डी.डी. चौक, महाराणा प्रताप चौक, रेलवे स्टेशन, बस स्टॉप सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर नियमित रूप से पहुंचेगा, ताकि जरूरतमंदों को वहीं ठंडा पानी मिल सके। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह सेवा पूरी तरह निःशुल्क है और तब तक जारी रहेगी, जब तक नगर के खराब पड़े सरकारी जल कूलर ठीक नहीं हो जाते। अंत में उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि वे इस सेवा को सहयोग और आशीर्वाद दें, ताकि भीषण गर्मी में हर जरूरतमंद तक राहत पहुंचाई जा सके।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • अंत में उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि वे इस सेवा को सहयोग और आशीर्वाद दें, ताकि भीषण गर्मी में हर जरूरतमंद तक राहत पहुंचाई जा सके।
  • उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह सेवा पूरी तरह निःशुल्क है और तब तक जारी रहेगी, जब तक नगर के खराब पड़े सरकारी जल कूलर ठीक नहीं हो जाते।
  • यह ई-रिक्शा आदित्य चौक, डी.डी. चौक, महाराणा प्रताप चौक, रेलवे स्टेशन, बस स्टॉप सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर नियमित रूप से पहुंचेगा, ताकि जरूरतमंदों को वहीं ठंडा पानी मिल सके।