TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश कुमार ने ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों से आत्मीय भेंट कर, उज्ज्वल कार्यकाल की दी शुभकामनाएं

मुख्य समाचार: बाजपुर (उधम सिंह नगर)।
वरिष्ठ भाजपा नेता Rajesh Kumar ने उन्नति कुंज में सुल्तानपुर पट्टी मंडल के भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों से आत्मीय भेंट की।
किच्छा (एजेंसी)। बाजपुर (उधम सिंह नगर)। वरिष्ठ भाजपा नेता Rajesh Kumar ने उन्नति कुंज में सुल्तानपुर पट्टी मंडल के भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों से आत्मीय भेंट की। इस दौरान उन्होंने सभी
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
पदाधिकारियों का स्वागत एवं सम्मान करते हुए उन्हें संगठन द्वारा सौंपे गए नए दायित्वों के लिए बधाई दी और उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर राजेश कुमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक
कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा, समर्पण और संगठन की भावना के साथ करेंगे तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका
निभाएंगे। कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश गुप्ता तथा मंडल अध्यक्ष गुरमुख सिंह भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला और सभी ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला और सभी ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
  • कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश गुप्ता तथा मंडल अध्यक्ष गुरमुख सिंह भी उपस्थित रहे।
  • उन्होंने विश्वास जताया कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा, समर्पण और संगठन की भावना के साथ करेंगे तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।