TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

ऑपरेशन सिंदूर के बाद विदेश मंत्री जयशंकर की सुरक्षा में बड़ा बदलाव, अब कमांडोज के साथ बुलेटप्रूफ कार में चलेंगे विदेश मंत्री,

मुख्य समाचार: भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार बढ़ते तनाव को देखते हुए विदेश मंत्री एस. जयशंकर की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया गया है।
केंद्र सरकार ने उनकी मौजूदा जेड श्रेणी की सुरक्षा को और सख्त कर दिया है।
किच्छा (एजेंसी)। भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार बढ़ते तनाव को देखते हुए विदेश मंत्री एस. जयशंकर की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया गया है। केंद्र सरकार ने उनकी मौजूदा जेड श्रेणी की सुरक्षा को और सख्त कर दिया है। अब उन्हें बुलेटप्रूफ कार दी गई है और दिल्ली स्थित उनके आवास की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। अब बुलेटप्रूफ कार में चलेंगे जयशंकर सरकारी सूत्रों के मुताबिक, गृह मंत्रालय (MHA) ने एस. जयशंकर की सुरक्षा को और कड़ा करने का निर्णय लिया है। उन्हें अब एक बुलेटप्रूफ कार उपलब्ध कराई गई है, जिससे
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
उनकी मूवमेंट के दौरान उन्हें अधिक सुरक्षा मिल सके। यह फैसला हाल ही में भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव और सैन्य गतिविधियों को देखते हुए लिया गया है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद लिया गया फैसला गौरतलब है कि हाल ही में भारतीय सेना ने पहलगाम आतंकी हमले का जवाब देते हुए ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पीओके में आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाया था। इसके बाद पाकिस्तान की तरफ से प्रतिक्रिया की आशंका को देखते हुए
सरकार ने विदेश मंत्री की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरती है। क्या है Z-श्रेणी की सुरक्षा व्यवस्था? एस. जयशंकर को पहले से ही जेड-श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है। यह भारत की तीसरी सबसे हाई-लेवल सुरक्षा श्रेणी मानी जाती है। इसमें आमतौर पर 22 से अधिक सुरक्षाकर्मी शामिल होते हैं, जिनमें NSG या CRPF के कमांडो, स्थानीय पुलिस बल, बुलेटप्रूफ वाहन और एस्कॉर्ट टीम शामिल होती है।जयशंकर की सुरक्षा को अक्टूबर 2023 में Y-श्रेणी से बढ़ाकर Z-श्रेणी किया गया
था। आईबी की चेतावनी के बाद बढ़ी सुरक्षा इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) की रिपोर्ट में एस. जयशंकर पर संभावित खतरे की आशंका जताई गई थी। रिपोर्ट के आधार पर ही गृह मंत्रालय ने उनकी सुरक्षा को और सख्त करने का निर्णय लिया।पहले उनके आवास पर 12 सशस्त्र गार्ड, 6 पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO), और 12 एस्कॉर्ट कमांडो तीन शिफ्टों में तैनात रहते थे। इसके अलावा 3 ड्राइवर और 3 वॉचर्स हर वक्त निगरानी में लगे रहते थे। अब इसमें बुलेटप्रूफ वाहन भी शामिल कर दिया गया है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • अब इसमें बुलेटप्रूफ वाहन भी शामिल कर दिया गया है।
  • इसके अलावा 3 ड्राइवर और 3 वॉचर्स हर वक्त निगरानी में लगे रहते थे।
  • पहले उनके आवास पर 12 सशस्त्र गार्ड, 6 पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO), और 12 एस्कॉर्ट कमांडो तीन शिफ्टों में तैनात रहते थे।