विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
सेक्शन में हल्द्वानी निवासी यूट्यूबर सौरभ जोशी ने लिखा, "अब से डेली व्लॉग भी आएंगे क्या मोदी जी?" यह कमेंट देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर इसके स्क्रीनशॉट साझा किए जाने लगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस कमेंट को 55 हजार से अधिक लाइक्स मिले, जबकि हजारों यूजर्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। कुछ लोगों ने इसे हल्के-फुल्के अंदाज में किया गया मजाक बताया, वहीं कई यूजर्स ने इस पर अलग-अलग राय भी व्यक्त की। पहले भी विवादों में रह चुके हैं सौरभ जोशी यह पहला मौका नहीं है जब सौरभ जोशी किसी विवाद या चर्चा का हिस्सा बने हों। इससे पहले उन्होंने E20 पेट्रोल को लेकर एक वीडियो में अपनी लग्जरी कार के माइलेज पर सवाल उठाए थे। वीडियो
वायरल होने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करना पड़ा। बाद में वाहन निर्माता कंपनी की प्रतिक्रिया सामने आने के बाद सौरभ जोशी ने सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी थी। पेपर लीक पर सख्त कानून लाने की तैयारी दूसरी ओर, केंद्र सरकार प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए नया कानून लाने की तैयारी कर रही है। प्रस्तावित विधेयक में संगठित तरीके से पेपर लीक कराने और परीक्षा में धांधली करने वालों के खिलाफ कड़े दंड का प्रावधान किया गया है। प्रस्तावित विधेयक की प्रमुख बातें संगठित पेपर लीक मामलों में कम से कम 7 वर्ष की सजा का प्रावधान। दोषियों पर ₹10 करोड़ तक जुर्माना लगाया जा सकेगा। जांच प्रक्रिया दो महीने के भीतर पूरी करने का लक्ष्य। राज्यों