TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

संजय राउत का मोदी सरकार पर हमला: "ऑपरेशन सिंदूर का हो रहा राजनीतिकरण", BJP पर आतंकियों को बचाने का आरोप

मुख्य समाचार: मुंबई: शिवसेना (उद्धव गुट) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है।
उन्होंने 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार इस सैन्य अभियान का राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश कर रही है।
किच्छा (एजेंसी)। मुंबई: शिवसेना (उद्धव गुट) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार इस सैन्य अभियान का राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश कर रही है। राउत ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार भारतीय सेना के ऑपरेशन का अनुचित रूप से श्रेय ले रही है। राउत ने
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
एक विवादास्पद बयान में कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शामिल छह आतंकवादी अब तक इसलिए नहीं पकड़े गए, क्योंकि संभवतः वे भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो चुके हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि हो सकता है एक दिन भाजपा कार्यालय से इसका प्रेस नोट भी जारी हो जाए। उनके इस बयान से राजनीतिक बवाल छिड़ना तय माना जा रहा है। 'सिर्फ प्रचार में व्यस्त हैं पीएम मोदी' राउत ने कहा कि ऑपरेशन
सिंदूर में सैनिकों ने जो बहादुरी दिखाई, उसका सम्मान होना चाहिए, लेकिन सरकार इसका राजनीतिक इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश के हर राज्य में जाकर इसका प्रचार कर रहे हैं और इसका पूरा श्रेय खुद ले रहे हैं। गौरतलब है कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों ने 26 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया गया, जिसमें पाकिस्तान और
पीओके में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया। यह ऑपरेशन 10 मई को समाप्त हुआ, जब दोनों देशों ने शत्रुता समाप्त करने पर सहमति जताई। विशेष सत्र की मांग राउत ने बताया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्षी दल सरकार को पत्र लिखकर संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग करेंगे, ताकि पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर विस्तार से चर्चा हो सके। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इस्तीफे की मांग दोहराते हुए भाजपा पर इस पूरे मामले का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इस्तीफे की मांग दोहराते हुए भाजपा पर इस पूरे मामले का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया।
  • विशेष सत्र की मांग राउत ने बताया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्षी दल सरकार को पत्र लिखकर संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग करेंगे, ताकि पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर विस्तार से चर्चा हो सके।
  • यह ऑपरेशन 10 मई को समाप्त हुआ, जब दोनों देशों ने शत्रुता समाप्त करने पर सहमति जताई।